{"_id":"661c62d1e260b4063b0458d4","slug":"records-of-contracts-will-be-checked-action-will-be-taken-if-illegal-liquor-is-found-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-116718-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: जांचा जाएगा ठेकों का रिकार्ड, अवैध शराब मिली तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: जांचा जाएगा ठेकों का रिकार्ड, अवैध शराब मिली तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लोकसभा चुनाव के दौरान शराब की अवैध आवाजाही के संबंध में शिकायतों के लिए उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त (आबकारी) विभाग द्वारा जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। इस नियंत्रण कक्ष में विभाग द्वारा दूरभाष नंबर 01744-225057 स्थापित किया गया है। कोई भी व्यक्ति जिले में शराब की अवैध आवाजाही/बिक्री और जिला में नकली शराब की आवाजाही, बिक्री के संबंध में अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है।
उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त (आबकारी) कुलवीर सिंह मलिक ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान जिला में अवैध रूप से शराब की बिक्री न हो इसके लिए उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त (आबकारी) विभाग कुरुक्षेत्र के अधिकारी व कर्मचारी तत्परता से निगरानी करेंगे और समय-समय पर अधिकृत शराब ठेकों पर रिकॉर्ड भी चेक करेंगे। किसी भी हाल में जिला अवैध शराब न मिले, अगर कहीं भी अवैध शराब पाई गई तो संबंधित लोगों खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को संदिग्ध लोगों व स्थानों पर कड़ी नजर रखते हुए जिले में अवैध शराब की सप्लाई को रोकने में सजगता रखनी है।