{"_id":"692f4691c54bed3c0100ba91","slug":"reception-of-flow-yatra-in-pihowa-kurukshetra-news-c-45-1-kur1008-146354-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: प्रवाह यात्रा का पिहोवा में किया गया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: प्रवाह यात्रा का पिहोवा में किया गया स्वागत
विज्ञापन
पिहोवा। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित की गई यमुना प्रवाह यात्रा में भाजपा की ओर से युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अभिजीत वासन, महामंत्री रिचिक कौशिक और युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी विनीत त्यागी ने भाग लिया।
मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा अभिजीत वासन ने बताया कि युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा और हरियाणा यमुना प्रवाह यात्रा के संयोजक जयदेव नौलथा के नेतृत्व में प्रदेश से पहुंचे युवाओं को प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली और युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा राजस्थान से शुरू होकर गुजरात में स्टैचू ऑफ यूनिटी तक पहुंची। प्रदेशभर से 50 युवाओं को यात्रा में शामिल होने का मौका मिला है।
उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने 570 से अधिक रियासतों का एकीकरण करके अखंड भारत का निर्माण किया। पाकिस्तानी कबाइलियों ने जब जम्मू कश्मीर पर हमला किया तो महाराजा हरि सिंह ने तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से मुलाकात का समय मांगा लेकिन ढाई दिन तक उन्हें समय नहीं दिया गया। इस दौरान पाकिस्तान ने पीओके के काफी क्षेत्र पर कब्जा कर लिया। बाद में इन्हें खदेड़ कर काफी हद तक जम्मू कश्मीर के हिस्से को भारत में वापस लाया गया।