{"_id":"635d8713f202505196725a25","slug":"ratnavali-utd-was-first-in-solo-dance-arya-pg-college-panipat-was-second-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1258504199","type":"story","status":"publish","title_hn":"मत छेड़ बालम मेरे चूंदड़ नै हो जागी तकरार....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मत छेड़ बालम मेरे चूंदड़ नै हो जागी तकरार....
विज्ञापन
केयू में सोलो डांस करती छात्रा। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में राज्य स्तरीय सांस्कृतिक रत्नावली समारोह के दूसरे दिन कलाकार हरियाणवी गीतों पर जमकर थिरके। सोलो डांस व अन्य विद्याओं में कालाकरों ने खूब धमाल मचाया, जिससे दर्शक भी झूम उठे। कलाकारों की बेहतरीन प्रस्तुति से केयू परिसर संस्कृति से सराबोर गीतों से गूंज उठा। सोलो डांस में यूटीडी ने पहला और आर्य पीजी कॉलेज पानीपत ने दूसरा स्थान हासिल किया।
आडिटोरियम हॉल में सोलो डांस में गर्ल्स कॉलेज उकलाना, हिसार की छात्रा मेरा चुनर मंगा दे रे ओ ननदी के बीरा, गवर्नमेंट कॉलेज गर्ल्स, पलवल की छात्रा द्वारा दिन छिप गया फिर सांझ हुई ली बालम ने पकड़ी कलाई पर सुंदर प्रस्तुति दी। डीएवी पीजी कॉलेज करनाल की छात्रा ने मेरी पतली कमर मुड़ जावेगी मैं नाजुक कली गुलाब की, आर्य पीजी कॉलेज पानीपत की छात्रा ने न करे मीठी-मीठी बात, एसडी महिला कॉलेज नरवाना की छात्रा ने मेरे घूंघट ने मत खोलिए मैने आवे शरम हया, ज्योतिबा फुले गर्वनमेंट कॉलेज, रादौर की छात्रा ने मत छेड़ बलम मेरे चूंदड़ नै हो जागी तकरार पर प्रस्तुति देकर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
डीबीजी गवर्नमेंट कॉलेज पानीपत की छात्रा ने थर-थर कांपे गात मेरा, मतना पकड़े हाथ, न घूंघट खोलिए, गवर्नमेंट कॉलेज राजौंद की छात्रा ने ओ छोरे मतना पकड़े हाथ, रहने दे बिगड़ जागेगी बात पर, गवर्नमेंट कॉलेज बरवाला, पंचकूला की छात्रा ने मेरे घूंघट ने मत खोलिए मैने आवे शरम हया पर प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
आरकेएसडी पीजी कॉलेज कैथल की छात्रा ने उस छोरे ने देख के मेरे दिल पर लागे चोट, बात करन में भी शरम आवे बता कै से मेरा खोट, सीआईएस कन्या महाविद्यालय ढांड तथा केएम गवर्नमेंट कॉलेज नरवाना की छात्रा ने उतरी से बहू डोली ते जनो इंद्र की हूर, सोने बरगा रूप बहू का और चमचम चमके नूर, गवर्नमेंट कॉलेज जींद की छात्रा ने छोरयां ने मारी किलकारी सखी आज चाला हो गया, यूटीडी केयू की छात्रा ने नाचे रे हूर तथा सीआईएस कन्या महाविद्यालय फतेहपुर पुंडरी की छात्रा ने बनके तितली सी अलबेली पर प्रस्तुति देकर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। निर्णायक मंडल में एचडी राव, वाणी राज मोहन तथा लीला सैनी शामिल रहे। मंच संचालन विधि विभाग की छात्रा रिया मलिक व यूआईईटी के छात्र तनुज शर्मा ने किया।

सोलो डांस की प्रस्तुति देती प्रतिभागी। संवाद- फोटो : Kurukshetra

रत्नावली महोत्सव में सोलो डांस करती युवती। संवाद- फोटो : Kurukshetra