Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ratnavali Festival begins with performances of Lur and Rasiya dances

Kurukshetra News: लूर-रसिया नृत्य की प्रस्तुतियों संग रत्नावली महोत्सव शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Ratnavali Festival begins with performances of Lur and Rasiya dances
कुरुक्षेत्र। हरियाणा दिवस पर रविवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में चार दिवसीय राज्य स्तरीय रत्नावली महोत्सव का आगाज लूर और रसिया नृत्य के साथ हुआ। विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने क्राफ्ट मेले का अवलोकन और स्मारिका का विमोचन भी किया।
विज्ञापन


मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि हरियाणा की पहचान उसकी संस्कृति, लोक परंपराओं और जीवंत जीवनशैली से है। रत्नावली महोत्सव इस विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण मंच है। बेदी ने कहा कि रत्नावली जैसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने, आत्मविश्वास बढ़ाने और सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने का अवसर देते हैं। उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को नैक से ए-प्लस-प्लस ग्रेड मिलने पर कुलपति, शिक्षकों और कर्मचारियों को बधाई दी।
विज्ञापन



रत्नावली से अपनी प्रतिभा निखार रहे युवा
कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि रत्नावली केवल सांस्कृतिक उत्सव नहीं, बल्कि युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और उसे निखारने का मंच है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से पढ़कर निकले जगजीत सिंह, मेघना मलिक और राजेंद्र गुप्ता जैसे नामों ने अपनी प्रतिभा के दम पर मनोरंजन जगत में पहचान बनाई है। रत्नावली भी युवाओं को अपनी कला और अभिनय को तराशने का अवसर देती है। उन्होंने युवाओं से अपनी भाषा, लोककला और परंपराओं को सहेजने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहली बार शामिल हुआ लूर नृत्य

हरियाणा के बांगर क्षेत्र का लूर नृत्य फागुन के महीने में गांवों में खास उत्साह के साथ किया जाता था। इस महिला-केंद्रित लोकनृत्य में युवतियों की दो मंडलियां आमने-सामने खड़ी होकर लोकगीतों के माध्यम से सवाल-जवाब करती हैं। गीत और नृत्य के इस मेल में हास्य, शृंगार और ग्रामीण जीवन की झलक दिखाई देती है। समय के साथ यह परंपरा धीरे-धीरे कम होती गई।


इस लोककला को फिर से पहचान दिलाने के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पिछले एक साल से कार्यशालाएं आयोजित कर रहा है। विश्वविद्यालय के चारों जोन के महाविद्यालयों में लूर नृत्य का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। रत्नावली में इसे प्रतियोगिता के रूप में शामिल करने से युवा पीढ़ी को इस लोककला से जुड़ने और इसे आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed