Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ratnavali: A Six-Decade Journey to Bring Recognition to the Folk Culture of Haryana

रत्नावली : हरियाणा की लोक संस्कृति को पहचान दिलाने की छह दशक की यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Ratnavali: A Six-Decade Journey to Bring Recognition to the Folk Culture of Haryana
कुरुक्षेत्र। रत्नावली महोत्सव के चौपाल कार्यक्रम में दर्शकां को हरियाणवी सांस्कृति से रूबरू करव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र। ‘देसां म्है देश हरियाणा, जित दूध-दही का खाणा’ महज एक कहावत नहीं, बल्कि हरियाणा की मिट्टी, लोकजीवन और सांस्कृतिक पहचान का परिचय है। इसी पहचान को सहेजने, संवारने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का रत्नावली समारोह वर्षों से अहम भूमिका निभा रहा है। कभी हरियाणा दिवस पर आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्या से शुरू हुआ यह सफर आज प्रदेश की लोकभाषा, पारंपरिक पहनावे, खान-पान और विरासत को एक मंच पर प्रस्तुत करने वाले बड़े सांस्कृतिक आयोजन के रूप में पहचान बना चुका है।

हरियाणा का गठन एक नवंबर 1966 को हुआ। साथ ही हरियाणा दिवस मनाने की परंपरा शुरू हुई। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने इस अवसर को प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान से जोड़ने की दिशा में पहल की। शुरुआती वर्षों में विश्वविद्यालय के ओपन एयर थिएटर में बढ़ते सुखन सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जाती थी। इसमें हरियाणवी लोकगीत, रागनी, लूर नृत्य और हास्य नाटिकाओं के माध्यम से प्रदेश की लोकसंस्कृति की झलक दिखाई जाती थी। वर्ष 1985 में युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के नेतृत्व में इस आयोजन को अधिक व्यवस्थित स्वरूप मिला। धीरे-धीरे इसमें नृत्य, संगीत, नाटक, लोकभाषा और ग्रामीण जीवन से जुड़ी अनेक विधाएं शामिल होती चली गईं।
विज्ञापन

------

वर्ष 2006 में मिली रत्नावली के नाम से नई पहचान

निदेशक लोक संपर्क विभाग केयू प्रो महासिंह पूनिया ने कहा कि इस सांस्कृतिक यात्रा में वर्ष 2006 एक महत्वपूर्ण पड़ाव बनकर आया। इसी साल हरियाणा दिवस समारोह को ‘रत्नावली’ नाम दिया गया। इस नाम ने आयोजन को अलग पहचान दी और हरियाणवी संस्कृति को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करने की दिशा में नई राह खोली। समारोह का प्रतीक चिह्न बंचारी की नृत्यरत महिला की चित्रकला से प्रेरित था, जिसे स्थानीय कलाकार आरएस पठानिया ने साकार किया। इसी वर्ष धरोहर हरियाणा संग्रहालय की स्थापना ने भी लोकसंस्कृति, पारंपरिक वस्तुओं और ऐतिहासिक विरासत को सहेजने के प्रयासों को मजबूती दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------

परिसर से निकलकर लोगों तक पहुंचा सांस्कृतिक उत्सव

रत्नावली की यात्रा में कई बदलाव भी आए। वर्ष 2014 में विश्वविद्यालय के सभागार में आग लगने के बाद समारोह खुले मैदान में आयोजित हुआ। इसके बाद धीरे-धीरे आयोजन का विस्तार विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न हिस्सों तक हुआ। बदलते समय के साथ इसमें नए प्रयोग भी जुड़े। ‘सेल्फी विद हरियाणवी’, ‘हरियाणवी स्टार नाइट’ और ‘अपणी बात’ जैसे आयोजन इस बात का उदाहरण बने कि परंपराओं को सहेजते हुए उन्हें नए अंदाज में भी प्रस्तुत किया जा सकता है। रत्नावली की खासियत यह रही है कि इसने लोकसंस्कृति को केवल मंचीय प्रस्तुतियों तक सीमित नहीं रखा। हस्तशिल्प, पारंपरिक वस्तुओं, लोकचित्रकला और खान-पान से जुड़े आयोजन लोगों को हरियाणा के पुराने जीवन से रूबरू कराते हैं।

---

कलाकारों को मंच और हरियाणवी संस्कृति को व्यापक पहचान

प्रो. महासिंह पूनिया का कहना है कि इस सफर में अनूप लाठर, डॉ. सीडीएस कौशल, प्रो. तेजेंद्र शर्मा सहित अनेक शिक्षकों, कलाकारों, शोधकर्ताओं और संस्कृति प्रेमियों का योगदान रहा है। रत्नावली के मंच ने जनार्दन शर्मा, जगबीर राठी, महाबीर गुड्डू, मेघना मलिक और राजेंद्र गुप्ता जैसी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर दिया। यह मंच कलाकारों को अपनी कला दिखाने के साथ हरियाणवी भाषा और लोकपरंपराओं से जुड़ी प्रतिभाओं को पहचान दिलाने का माध्यम भी बना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed