फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ransom of six lakh sought by giving letter to NRI woman through post

एनआरआई महिला को डाक के जरिए पत्र देकर मांगी छह लाख की फिरौती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Ransom of six lakh sought by giving letter to NRI woman through post
एक एनआरआई महिला से डाक जारिए पत्र भेजकर फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। शातिरों ने महिला का एक पत्र भेजा जिसमें लिखा कि छह लाख रुपये किसी पास के मकान में पैकेट में रखकर उस घर के बाहर क्रॉस का निशान लगा देना। इस बारे में पुलिस या किसी अन्य लोगों को बताया तो आप स्वयं समझदार हैं। लेटर मिलने के बाद परिवार काफी डरा हुआ है तथा पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहा है। शाहाबाद सिटी चौकी में दर्ज शिकायत में महिला ने कहा कि उसकी पास दो बेटियां हैं, जोकि शादीशुदा हैं तथा कनाडा में रहती हैं।
विज्ञापन

शाहाबाद में उसका पास पुश्तैनी मकान है तथा किशनगढ़ रोड पर करीब पांच कनाल कृषि भूमि है। वह भी अपनी बेटियों के साथ कनाडा में ही रहती है। साल में दो-तीन महीने के लिए वह शाहाबाद स्थित अपने घर रहने के लिए आती है। 13 अगस्त को वह घर पर ही थी। इसी दौरान दिन के समय एक डाकिया उसे एक पत्र (कॉपी-रजिस्टर का जुड़वा पेज) देकर गया था। इस पत्र को उसने घर पर ही रख दिया था, जिसे उसने रविवार को उसके दामाद को देकर पढ़ने को कहा था। इस पत्र में उसे धमकी दी गई कि छह लाख रुपये किसी पास के मकान में पैकेट में रखकर उस घर के बाहर क्रॉस का निशान लगा देना। अगर पुलिस या किसी अन्य लोगों को खबर की तो तीनों को जान से मार दिया जाएगा। इसके बाद परिवार काफी डरा हुआ है। महिला ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। मामले को लेकर सिटी चौकी इंचार्ज जय किशन ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। महिला व डाकिया से पूछताछ करके मामले की जांच आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed