फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rangbhari Ekadashi is celebrated by the worship of Lord Shiva and Goddess Parvati: Jagannath

भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती की पूजा से है रंगभरी एकादशी : जगन्नाथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Rangbhari Ekadashi is celebrated by the worship of Lord Shiva and Goddess Parvati: Jagannath
कुरुक्षेत्र। श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में रंगभरी एकादशी के अवसर पर श्रद्धालुओं की ओर से भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती की पूजा मंत्रोच्चार के साथ की गई।
विज्ञापन

अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि रंगभरी एकादशी का संबंध भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती से है। शेष सभी एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा होती है। यह हर साल फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रंगभरी एकादशी मनाई जाती है। इसी दिन आंवला एकादशी या आमलकी एकादशी भी होती है। उन्होंने बताया कि यह एक ऐसा दिन है कि श्रद्धालु भगवान शिव और भगवान विष्णु दोनों की पूजा करते हैं। साल भर में ऐसे मौके बहुत कम आते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रंगभरी एकादशी के दिन विवाह के बाद पहली बार भगवान शिव माता पार्वती को लेकर अपनी नगरी काशी आए थे। तब शिव गणों और भक्तों ने माता पार्वती और भगवान भोलेनाथ का गुलाल से स्वागत किया था। तब से हर साल रंगभरी एकादशी पर भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा होती है। रंगभरी एकादशी पर पूजन उपरांत आरती हुई और प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed