{"_id":"684b3444a69ee11fae08f703","slug":"ramsaran-majras-anju-died-in-the-ahmedabad-plane-crash-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-137200-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अहमदाबाद विमान हादसे में रामसरन माजरा की अंजू की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अहमदाबाद विमान हादसे में रामसरन माजरा की अंजू की मौत
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/बाबैन। अहमदाबाद में वीरवार को एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 171 के दुर्घटनाग्रस्त होने से बाबैन थाना क्षेत्र के गांव रामसरन माजरा की बेटी अंजू शर्मा की मृत्यु हो गई। 45 वर्षीय अंजू अपनी बेटी निम्मी शर्मा से मिलने लंदन जा रही थीं। वह गुजरात के वडोदरा की निवासी थी और हिंदी-गुजराती फिल्मों के अभिनेता मिलन शर्मा की बड़ी बहन थी। इस हादसे से उनके परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
फ्लाइट संख्या एआई 171 दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन के गैटविक हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही मेघानी नगर के रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अंजू की बेटी निम्मी, जो लंदन में रहती है। उसे मां की उड़ान की जानकारी थी। हादसे की खबर मिलते ही उसने अपने मामा मिलन शर्मा को सूचित किया। सूचना मिलते ही रामसरन माजरा में अंजू के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार के सदस्य तत्काल अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए।
परिवार और गांव में शोक
अंजू के चचेरे भाई वैभव शर्मा ने बताया कि अंजू 25 मई को अपने मायके रामसरन माजरा आई थीं, जहां उन्होंने अपने 80 वर्षीय माता-पिता, जगदीश शर्मा और संतोष शर्मा, से मुलाकात की थी। एक सप्ताह रुकने के बाद वह वडोदरा लौटीं और 12 जून को लंदन के लिए रवाना हुईं। भाई मिलन शर्मा ने ही उन्हें दोपहर को अहमदाबाद हवाई अड्डे पर छोड़ा था। हादसे की खबर मिलते ही मिलन तुरंत हवाई अड्डे पहुंचे, लेकिन उन्हें घटनास्थल से कुछ दूरी पर रोक दिया गया। अंजू के शव की पहचान के लिए उनकी दूसरी बेटी हनी शर्मा का डीएनए नमूना लिया गया।
विज्ञापन
35 साल पहले हुई थी शादी
वैभव ने बताया कि अंजू आठ बहनों में सबसे बड़ी थीं और मिलन उनका इकलौता भाई है। उनकी शादी 1990 में पंजाब के राजपुरा के पास उलाना गांव के पवन शर्मा से हुई थी। पवन की नौकरी के चलते परिवार वडोदरा में बसा। चार साल पहले पवन का निधन हो गया था। अंजू की दो बेटियां हैं हनी (वडोदरा में विवाहित) और निम्मी (लंदन में विवाहित)। अंजू निम्मी से मिलने जा रही थीं। गांव के सरपंच ओमप्रकाश ने बताया कि हादसे ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।