{"_id":"65189271cf6d98c38107e427","slug":"ramita-who-won-silver-and-bronze-medal-in-asian-games-congratulated-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-6010-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: एशियायी खेलों में रजत व कांस्य पदक जीतने वाली रमिता का किया अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: एशियायी खेलों में रजत व कांस्य पदक जीतने वाली रमिता का किया अभिनंदन
विज्ञापन
लाडवा। श्री अग्रवाल सभा लाडवा, भारत विकास परिषद लाडवा तथा रोटरी क्लब लाडवा की ओर से एशियायी खेलों में 10 मीटर शूटिंग में रजत पदक एवं कांस्य पदक लाने वाली रमिता जिंदल का नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शहर की सभी सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
भारत विकास परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष अरविंद सिंघल ने रमिता जिंदल की अभी तक की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। श्री अग्रवाल सभा, भारत विकास परिषद् और रोटरी क्लब के अधिकारियों ने सम्मान की प्रतीक पगड़ी पहना कर और शाल ओढ़ा कर रमिता का अभिनंदन किया। भारत विकास परिषद लाडवा के अध्यक्ष नरेश बंसल, श्री अग्रवाल सभा के अध्यक्ष दुर्गेश गोयल और रोटरी क्लब की ओर से सुमित गर्ग ने सभी लाडवा वासियों की ओर से रमिता जिंदल को बधाई दी। रमिता जिंदल के पिता अरविंद जिंदल ने सभी सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रति आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक बाबू रमेश गुप्ता, डॉ गणेश दत्त, समाजसेवी संदीप गर्ग, जसबीर पंजेटा, गुरनाम मंगोली, सुभाष जिंदल, प्रो रोशन लाल गोयल, सुनील गर्ग, विकास सिंहल, राकेश खुराना आदि ने भी संबोधन किया। इस अवसर पर दुर्गेश गोयल,नवीन गर्ग, नरेश बंसल, हेमंत सैनी, विकास सिंहल, नवीन गर्ग, नीरज गोयल,सचिन गर्ग, ऊषा गोयल,वीना बंसल, कृष्णा गोयल, निर्मल गर्ग, राकेश गर्ग, सोम प्रकाश शर्मा, राजीव आर्य, सुमित गर्ग, रत्न बनवाल, अशोक गुप्ता, अजय सिंगला, राम कुमार, सुनील गोयल सुनील भट्ट आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।