फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Raman first in Mehndi design competition

Kurukshetra News: मेहंदी डिजाइन प्रतियोगिता में रमन प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Raman first in Mehndi design competition
कुरुक्षेत्र। मेहंदी प्रतियोगिता में कला का प्रदर्शन करती छात्रा। संवाद
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की ओर से वीरवार को दिवाली उत्सव उत्साह और रचनात्मकता के साथ मनाया। मेहंदी डिजाइन, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, दीया सजावट, रंगोली और स्किट जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें छात्रों की कलात्मक प्रतिभा और नवोन्मेषी भावना का प्रदर्शन किया गया। विभाग के हर कोने को प्रतिभागियों की ओर से तैयार किए गए रंगों, रोशनी और पर्यावरण-अनुकूल सजावट से सजाया गया था। मेहंदी डिजाइन प्रतियोगिता में रमन, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में सचिन, दीया सजावट में दीक्षा और रंगोली प्रतियोगिता में गुरप्रीत और रिदम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वनस्पति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. योगेश ने छात्रों को कला को पर्यावरणीय चेतना के साथ जोड़ते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। जीव विज्ञान संकाय के डीन प्रो. जितेंद्र शर्मा और गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. तरविंदर जीत कौर ने निर्णायक मंडल के रूप में भूमिका निभाई। इस मौके पर संकाय सदस्य डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. अमिता शर्मा, डॉ. आशीष प्रसाद सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed