फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ram dependable water extraction colonies, how will the relief

कालोनियों में पानी निकासी राम भरोसे, कैसे मिलेगी राहत

Thu, 02 Jun 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Thu, 02 Jun 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Ram dependable water extraction colonies, how will the relief
परेशानी - फोटो : Amar Ujala
मानसून सीजन में इस बार फिर कालोनियों को जलभराव की स्थिति से जूझना पड़ सकता है। हालात बता रहे हैं कि पानी निकासी के लिए इंतजाम अधूरे हैं, जबकि लोगों को फिर से मानसून सीजन में फिर वही जलभराव की स्थिति से जूझना पड़ेगा। सालों से इन कालोनियों में बरसाती पानी निकासी के लिए कोई खास  इंतजाम नहीं किया जा सका है। कुछ ऐसे ही हालात कैंट की हाउसिंग बोर्ड कालोनी के भी हैं।
विज्ञापन


यह है इन कालोनियों में स्थिति
अंबाला कैंट के बीडी फ्लोर मिल के पीछे करीब दो दर्जन कालोनियां हैं, लेकिन इनमें  से अधिकतर कालोनियों में पानी निकासी के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। सालों  से यह कालोनियां विकसित तो होती रहीं, लेकिन इन में मूलभूत सुविधाओं का  अभाव है। यह वे कालोनियां हैं, जिनमें यदि कहीं पर निकासी है, तो वहां पर  अवैध कब्जे हैं। यही कारण है कि हर मानसून सीजन में यह स्थिति बन रह है,  लेकिन इसकी ओर अभी तक कोई खास ध्यान नहीं दिया गया है।
विज्ञापन


हाउसिंग बोर्ड एरिया लो लाइन में
कैंट का हाउसिंग बोर्ड एरिया लो-लाइन एरिया में है, जिसके कारण यहां पर भी मानसून सीजन में सड़कों पर पानी भर जाता है। इसी को लेकर एक बार हाईकोर्ट  के निर्देशों पर भी हलचल हो चुकी है, जबकि नगर निगम ने क्षेत्र में अवैध  कब्जों को भी हटवाया था। लेकिन बाद में स्थिति फिर वही हो गई, जबकि पिछले कई मानसून सीजन के दौरान इस कालोनी में भी जलभराव की स्थिति बनी रहती है। जबकि कुछ घरों में तो पानी तक भर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोविंद नगर एरिया में भी खतरा
कैंट के गोविंद नगर एरिया में भी मानसून सीजन के दौरान करीब एक दर्जन कालोनियों में जबरदस्त जलभराव की स्थिति बन जाती है। यह वे कालोनियां हैं, जिनमें पानी निकासी का बंदोबस्त तो है, लेकिन अवैध कब्जों अथवा नियमित सफाई न होने के कारण इन कालोनियों की सड़कों पर पानी भर जाता है। यही बरसाती पानी  लोगों के घरों में भी घुस जाता है। यह स्थिति हर साल लोग झेलते हैं, लेकिन अभी तक कोई राहत नहीं मिल पाई है।

यह कहते हैं लोग
कैंट  बीडी फ्लोर मिल के पीछे रहने वाले प्रदीप शर्मा, राम बचन, राजेश लूथरा, मदन लाल, अजय कुमार, गोविंद नगर एरिया के शम्मी, हितेश कुमार, जगदीश लाल, रंजीत सिंह, बनवारी लाल, हाउसिंग बोर्ड के कपिल, राजीव, रंजन का कहना है कि हर मानसून सीजन में जलभराव की स्थिति बनती है। यह सब प्रशासन की जानकारी में भी है, लेकिन हैरानी है कि इसके बावजूद अभी तक राहत के नाम पर सिर्फ आश्वासन दिए जाते हैं। लोगों के घरों तक में पानी घुस जाता है, लेकिन राहत नहीं मिल पाई है।


सफाई का काम चल रहा है
मानसून सीजन से पहले नालों व नालियों की सफाई के लिए काम चल रहा है। अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं, जबकि इनकी मॉनीटरिंग भी हो रही है। फिलहाल कोशिश यही है कि जलभराव जैसी स्थिति कालोनियों में न हो।- रमेश मल, मेयर, नगर निगम अंबाला 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed