{"_id":"67c20e3698e752406a0c3fd2","slug":"rakbir-singh-nalvi-unanimously-becomes-head-of-shahabad-bar-association-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-132020-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: रकबीर सिंह नलवी सर्वसम्मति से बने शाहाबाद बार एसोसिएशन के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: रकबीर सिंह नलवी सर्वसम्मति से बने शाहाबाद बार एसोसिएशन के प्रधान
विज्ञापन
शाहाबाद। शाहाबाद में सर्वसम्मति से बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया, जिसमें अधिवक्ता रकबीर सिंह नलवी को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। ईशान ठुकराल को उपप्रधान, एडवोकेट संजीव मिश्रा को महासचिव, एडवोकेट हिमांशु भटनागर को संयुक्त सचिव और एडवोकेट संदीप गाबा को कोषाध्यक्ष चुना गया है।
चुनाव पर्यवेक्षक सुरेंद्र सैनी के साथ-साथ सभी बार एसोसिएशन के सदस्यों ने सर्वसम्मति से गठित हुई बार एसोसिएशन को बधाई दी। सुरेंद्र सैनी ने कहा कि सर्वसम्मति से बार एसोसिएशन का गठन होना भाईचारे की मिसाल है। सभी वकील साथियों ने एक स्वर में कहा कि जहां भी उनकी जरूरत होगी वह टीम के साथ खड़े रहेंगे।
प्रधान रकबीर सिंह नलवी ने कहा कि वह और उनकी कार्यकारिणी सदैव अधिवक्ताओं के लिए संघर्ष करने को तैयार रहेंगे और उनके हकों की आवाज को बुलंद करते रहेंगे। चुनाव पर्यवेक्षक एडवोकेट सुरेंद्र सैनी व अन्य अधिवक्ताओं ने नई कार्यकारिणी का अभिनंदन पुष्प मालाओं के साथ किया और प्रमाणपत्र भी भेंट किए। इस अवसर पर एडवोकेट गौतम बठला, धर्मपाल ढोला माजरा, नीतिश शर्मा, निशांत शर्मा, परमिंदर संधू, नूरदीप सिंह और इंदरजीत सिंह कोहली अन्य मौजूद रहे।