फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rajyoga meditation can solve every problem of life

Kurukshetra News: राजयोग मेडिटेशन से जीवन की हर समस्या का हल संभव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
Rajyoga meditation can solve every problem of life
कुरुक्षेत्र। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में प्रवचन सुनती हुई ब्रह्मकुमारी बह
कुरुक्षेत्र। आत्मा का परमात्मा से मिलन ही राजयोग बताया गया है। आत्माओं को पावन बनाने और राजयोग की शिक्षा देने स्वयं परमात्मा इस धरा पर अवतरित होते हैं। परमात्मा का अवतरण होता है न कि जन्म लेते हैं। इसीलिए उनको परमपिता कहते हैं।
विज्ञापन

यह प्रवचन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र की इंचार्ज बीके सरोज बहन ने दिए। उन्होंने बताया कि राजयोग सभी योगों का राजा है। स्वयं परमात्मा शिव अपना सत्य परिचय देकर आत्मा को अपने साथ योग लगाने की विधि बताते हैं। राजयोग मेडिटेशन से मन ही नहीं, शरीर भी स्वस्थ रहता है। इसमें जीवन की हर समस्या का हल समाया हुआ है। राजयोग के अभ्यास द्वारा हमारी विलुप्त शक्तियां जागृत हो जाती हैं। उन्होंने बताया कि गीता के नौवें अध्याय के आरंभ में ही कहा गया है कि भगवान द्वारा सिखाया गया योग राजयोग है। इस अवसर पर डाॅ. बीके प्रवीण महाजन, संतोष शर्मा, सुदेश दीगड़ा, राज कुमारी, ममता दुआ और बीके सतीश कत्याल, प्रो. सुरेश चंद्र,हरबंस सिंह औजला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed