फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rajni Sharma from Ward 11 became the head of the Thanesar block committee

कुरुक्षेत्र: रजनी के हाथों में ब्लॉक थानेसर की कमान, नेहा बनीं उप प्रधान, समर्थकों में खुशी की लहर

Fri, 30 Dec 2022 10:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 30 Dec 2022 10:51 PM IST
सार

वार्ड 11 से रजनी शर्मा थानेसर ब्लॉक समिति की प्रधान बनी तो वार्ड 15 से नेहा को उप प्रधान की जिम्मेदारी मिली। रजनी ने मंदीप कौर को तो नेहा ने सौरव कुमार को हराया। जैसे ही चुनाव परिणाम आए तो विजेताओं के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन
Rajni Sharma from Ward 11 became the head of the Thanesar block committee
नवनियुक्त ब्लॉक समिति की चेयरमैन रजनी शर्मा लोगों का धन्यवाद करती हुई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में थानेसर ब्लॉक समिति की कमान इस बार पूरी तरह से महिलाओं के हाथों में आ गई है। प्रधान व उपप्रधान दोनों ही पदों पर महिलाओं की जीत हुई है। शुक्रवार को हुए चुनाव में वार्ड नंबर 11 से सदस्य रजनी शर्मा कुल 25 में से 15 वोट लेकर प्रधान बनी है तो वहीं वार्ड 15 से नेहा भी इतने ही मतों के साथ उपप्रधान पद पर विजयी हुई है।

विज्ञापन


रजनी ने मंदीप कौर को तो नेहा ने सौरव कुमार को हराया। जैसे ही चुनाव परिणाम आए तो विजेताओं के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। हालांकि इन पदों को लेकर कोई राजनीतिक पार्टी सीधे तौर पर मैदान में नहीं आई, लेकिन दोनों ही पद भाजपा के खाते में माने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

 
उल्लेखनीय है कि 24 दिसंबर को भी चुनाव कराए जाने के लिए बीडीपीओ कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया था, लेकिन दो सदस्य कम पहुंचने के चलते कोरम पूरा नहीं हुआ था और बैठक रद्द करनी पड़ी थी। जिसके बाद 30 दिसंबर को बैठक तय की गई, जिसमें सुबह ही सभी 25 सदस्य पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पहले से ब्लॉक समिति की चौधर को भाजपा के खाते में लाने का दावा जता चुके विधायक सुभाष सुधा भी सुबह ही पहुंच गए तो उनके बेटे साहिल सुधा व बड़ी संख्या में समर्थक भी पहुंचे। यही नहीं समिति सदस्यों के समर्थक भी पहुंच गए तो वहीं पुलिस ने भी कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए हुए थे।
 
गहन जांच के बाद पुलिस ने समिति सदस्यों को मतदान केंद्र में प्रवेश कराया तो चुनाव प्रक्रिया भी शुरू कराई गई। एसडीएम सुरेंद्र पाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में सुबह करीब नौ बजे ही कार्रवाई शुरू कर दी गई। 12 बजे के बाद ईवीएम के जरिए वोटिंग करवाई गई। दोपहर डेढ़ बजे के करीब चुनाव परिणाम आए तो समर्थकों के चेहरे खिल उठे और जमकर नारेबाजी की।

शहरों की तर्ज पर कराए जाएंगे विकास कार्य : सुधा
विधायक सुभाष सुधा चुनाव के दौरान मौजूद रहे और परिणाम आने पर उन्होंने दोनों विजेताओं को बधाई दी। भरोसा दिलाया कि किसी भी स्तर पर विकास कार्यों में पैसे की कमी नहीं आने दी जाएगी। गांवों में शहरों की तर्ज पर विकास कार्य करवाए जाएंगे। इस मौके पर भाजपा के युवा नेता साहिल सुधा, परमजीत कौर कश्यप, देवी दयाल शर्मा, सुरेश सैनी कुक्कू सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

चार सदस्य बने चर्चा का विषय
चुनाव पर हर किसी की निगाहें टिकी रही। 24 दिसंबर को कोरम पूरा न हो पाने के बाद अनेक सदस्यों को शिमला तक का टूर कराया गया और आज उन्हें सीधे चुनाव के लिए बीडीपीओ कार्यालय ही लाया गया। हालांकि दावा किया जाता रहा कि ये 22 सदस्य थे। जैसे ही ये सदस्य पहुंचे तो फिर यह संख्या 20 बताई जाने लगी जो बाद में 19 ही बताई गई लेकिन जब चुनाव परिणाम आए तो पक्ष में 15 वोट आए। हालांकि पांच वोट से जीत भी हुई, लेकिन ये चार वोट कैसे दूसरी ओर पहुंच गए, यह चर्चा का विषय बना रहा।


कांग्रेस ने नहीं दिखाई रुचि
बता दें कि चुनाव को लेकर जहां विधायक सुभाष सुधा 24 दिसंबर को भी सुबह ही बीडीपीओ कार्यालय पहुंच गए थे तो वहीं शुक्रवार को भी वे चुनाव परिणाम आने तक मौजूद रहे। वे बार-बार दावा करते रहे कि दोनों ही पदों पर उनके सदस्य विजयी होंगे। उधर, चुनाव के दौरान बीडीपीओ कार्यालय पर कोई भी बड़ा कांग्रेस नेता नहीं पहुंचा। हालांकि ब्लॉक समिति सदस्यों ने बिना किसी पार्टी सिंबल के ही चुनाव लड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed