फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rajasthan and Punjab team tops in quiz competition

Kurukshetra News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजस्थान और पंजाब की टीम अव्वल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan and Punjab team tops in quiz competition
कुरुक्षेत्र। विद्या​र्थियों से सवाल करते हुए परिषद के सदस्य। संवाद
कुरुक्षेत्र। भारत विकास परिषद द्वारा 23वीं अखिल भारतीय भारत को जानो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन कुरुक्षेत्र शाखा द्वारा गीता ज्ञान संस्थानम् के सभागार में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि विधायक सुभाष सुधा और विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश जैन रहे। इस प्रतियोगिता में करीब 3500 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। भारतवर्ष से 10 विजेता क्षेत्र की 20 टीमें कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में हिस्सा लिया, जोकि हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, आसाम, गोवा, तमिलनाडु, कर्नाटक, मध्य प्रदेश इत्यादि राज्यों से है।
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में पहला स्थान राजस्थान के राघवेंद्र व पुरुजीत ने, आगरा के आदित्य चौधरी व शौर्य दूसरे और गोवा के कनिष्क सागर सामंत व ऋषिक कौस्तुभ पाटनेकर ने तीसरा स्थान हासिल किया तो वहीं वरिष्ठ वर्ग प्रतियोगिता में पहले स्थान पर अमृतसर के रघुवंश वधवा व गुरसीदक कौर, अलीगढ़ उत्तर प्रदेश के केशव शर्मा व अभय सिंघल दूसरे और राजस्थान के प्रभु लाल सुथार व प्रशांत ने तीसरा स्थान हासिल किया। मंत्री सुरेश जैन, श्याम शर्मा और सुनील खेड़ा ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर प्रोत्साहित किया और सभी प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि भारत विकास परिषद पूरे भारतवर्ष में पांच सूत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों में आपसी मेल और संस्कारों के गुर देने के कार्य कर रही है, जिसमें संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा व समर्पण के द्वारा लाखों विद्यार्थियों में भावना पैदा की है। इस मौके पर निदेशक प्रो. बीवी रमना रेड्डी, सर्जन डॉ. सुदर्शन चुघ, डॉ. सुनील बाला, राष्ट्रीय महामंत्री श्याम शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील खेड़ा, कुलपति डॉ. करतार सिंह धीमान, महेश बाबू गुप्ता, विनीत गर्ग, राकेश सचदेवा, संदीप वाट्स, डॉ अशोक, विजय रोहिला, राजकुमार अग्रवाल, डॉ. परमजीत पाहवा, अनुज अग्रवाल, धीरज भाटिया, कपिल गुप्ता, मनीष मलिक, जियालाल बंसल सहित अन्य सदस्य व प्रतिभागी मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। विद्यार्थियों से सवाल करते हुए परिषद के सदस्य। संवाद

कुरुक्षेत्र। विद्यार्थियों से सवाल करते हुए परिषद के सदस्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed