फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Raised on the floor of the Parliament the demand of making various routes of Kurukshetra six lane

Kurukshetra News: सांसद रतन लाल कटारिया ने संसद के पटल पर उठाई कुरुक्षेत्र के विभिन्न मार्गों को सिक्स लेन बनाने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Raised on the floor of the Parliament the demand of making various routes of Kurukshetra six lane
कुरुक्षेत्र।सांसद एवं केंद्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया ने कहा कि यह समय भारतीय की आजादी का 75वां वर्ष है। आजादी के अमृत काल का है, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ अगले 25 वर्षों के भारत की बुनियाद रख रहे हैं। जिसमे इंफ्रास्ट्रक्चर कि गति को नई दिशा दी गई है। आज भारत तीन गुना प्रतिदिन नेशनल हाइवे के विस्तार की गति से काम कर रहा है और प्रतिदिन 36 किलोमीटर नेशनल हाईवे बना रहा है,ओर आने वाले समय में 50 किलोमीटर का लक्ष्य है।
विज्ञापन

सांसद कटारिया, संसद के पटल पर कुरुक्षेत्र के पटियाला से पिहोवा, पिहोवा से कुरुक्षेत्र, कुरुक्षेत्र से लाडवा व रिसेप्शन की सड़क का निर्माण करने को लेकर अपनी मांग को उठा रहे थे। उन्होंने अपनी मांग रखते हुए कहा कि आजादी के बाद कई गुना वाहनों का प्रचलन हो गया है। इन सड़कों को फोर लेन या सिक्स लेन बनाने और अति आवश्यकता है। केंद्र सरकार ने गीता ज्ञान की भूमि कुरुक्षेत्र को कृष्णा सर्किट में शामिल किया है। पटियाला से वाया कुरुक्षेत्र, यमुनानगर से बिलासपुर, कपाल मोचन तक कि इस सडक़ पर हर रोज कई लाख लोगों का अवागमन रहता है। केंद्र सरकार 142 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत वाली नेशनल इनफ्रास्ट्रक्चर परियोजना पर कार्य कर रहा है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि इस योजना मे इन सड़क को शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed