फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rain water flowing smoothly from Saraswati channel

सफाई के बाद सरस्वती चैनल से सुचारू रूप से बह रहा बरसात का पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Rain water flowing smoothly from Saraswati channel
बारिश के सीजन में सरस्वती चैनल से बरसाती पानी सुचारूरूप से बह रहा है। इस कारण लोगों को सरस्वती चैनल के पानी से फिलहाल कोई परेशानी नहीं है। समय पर चैनल की सफाई होने से यह संभव हुआ है। वीरवार को हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच ने पिपली से लेकर ज्योतिसर, लाडवा व बाबैन क्षेत्र में चैनल का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बोर्ड की तरफ से इस वर्ष समय रहते सरस्वती चैनल की सफाई की व्यवस्था करा दी थी। इसके लिए बकायदा जेसीबी तथा अन्य संसाधन लगाएं गए थे। सरस्वती चैनल की सफाई होने के कारण इस साल बारिश से अभी तक सरस्वती चैनल के आसपास रहने वाले लोगों को कोई परेशानी नहीं हुई है। अब तक हुई बारिश का पानी सुचारू रूप से सरस्वती चैनल के माध्यम से आगे जा रहा है। अपील करते हुए उन्होंने कहा कि सरस्वती चैनल में सीवरेज और गंदे पानी के नाके न खोले। इन सभी को बंद किया जाना बहुत जरूरी है, इसके अलावा इस सरस्वती चैनल के आसपास रहने वाले लोग पॉलिथीन और कचरा सरस्वती चैनल में न डाले, क्योंकि पॉलिथीन और कचरे के कारण पानी की निकासी में दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed