फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rain

बारिश के साथ ओलावृष्टि, पानी की टंकी पर गिरी आकाशीय बिजली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Rain
Rain - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। सर्दी से तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। सर्द हवा चलने के साथ ही शाम होते-होते बारिश जैसे हालात बन गए। जिले के कई क्षेत्रों में बारिश हुई तो कहीं बूंदाबांदी। कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई है। शाहाबाद में एक घर की छत पर रखी पानी की टंकी पर आकाशीय बिजली गिरने से टंकी में ब्लास्ट हो गया। वहीं बावैन में 9 एमएम बारिश दर्ज की गई। इस्माईलाबाद में ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई। देर रात तक सर्द हवा का चलना जारी रहा, जिस कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिले का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

ओलावृष्टि के साथ मंगलवार को हुई बरसात से जहां अचानक ठंड बढ़ गई। वहीं शाहाबाद में कई जगह आसमानी बिजली गिर गई। बादलों की गर्जन के साथ शाहाबाद के माजरी मोहल्ला के दो मकानों पर जोरदार आवाज के साथ आसमानी बिजली गिरी। बिजली गिरने से घर की छतों पर रखी प्लास्टिक की पानी की टंकियों में ब्लास्ट हो गया और टंकियों के टुकड़े काफी दूर तक जाकर गिरे। घर के मालिक सुंदर लाल ने बताया कि बिजली गिरने से उसके घर के लेंटर व दीवारों में दरारें आ गई हैं और बिजली व पानी की फिटिंग भी खराब हो गई है। इसके अलावा फ्रिज, दो इन्वर्टर व दो एलसीडी जल गई हैं। वहीं दूसरे घर के मालिक पवन बैंस ने बताया कि बिजली गिरने से फ्रिज, एलसीडी व इन्वर्टर जल गए हैं।
विज्ञापन

पवन ने बताया कि सुबह नौ बजे वह अपने घर में ही था कि अचानक से जोरदार धमाका हुआ। धमाके से घबराकर घर के सभी लोग बाहर की तरफ भागे। बाहर आकर देखा तो छत पर लगी पानी की टंकी के चिथडे़ उड़े हुए थे। सुंदर लाल ने कहा कि बिजली बड़े धमाके से गिरी थी संयोगवश इस हादसे में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। वहीं पूरा दिन बादलों में गर्जना हुई। बिजली गिरने के बाद लोगों में भय का माहौल रहा और लोगों ने बिजली के उपकरण बंद रखे। इसके अतिरिक्त पिहोवा के गांव दुनिया माजरा सहित अन्य गांव में ओलावृष्टि के साथ बरसात हुई, लेकिन दोपहर के बाद अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान में छाए बादलों से झमाझम बारिश होने लगी। किसान कुलवंत सिंह निवासी जुरासी खुर्द ने बताया इस बारिश से गेहूं की फसल को फायदा होगा, लेकिन सब्जी की फसल को नुकसान हो सकता है। बारिश का पानी खेतों में ज्यादा देर खड़ा रहने से सब्जी की फसल खराब हो सकती है। वहीं बाबैन में 9 एमएम बारिश दर्ज की गई है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि ओलावृष्टि के साथ बारिश से गेहूं की फसल को कोई ज्यादा नुकसान नहीं होगा, जबकि लगातार बारिश होने से सब्जी की फसल हो नुकसान हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि आगामी दो दिन तक बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से आलू और सब्जियों की फसल को नुकसान होने की संभावना
इस्माईलाबाद। क्षेत्र में सुबह के समय हुई ओलावृष्टि ने किसानों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। ओलावृष्टि से जहां मौसम में ठंडक बढ़ गई है वहीं ओलावृष्टि से गेहूं, आलू की सब्जियों व पशुओं के चारे में खासा नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। दिन भर चली बरसात के कारण कस्बा में जगह-जगह बरसाती पानी जमा हो जाने से राहगीरों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। कस्बा में रोशनपुर रोड, काठगढ़ रोड व ठसका रोड पर बरसाती पानी जमा होने आवाजाही प्रभावित रही। किसान अनिल कुमार, प्रदीप कुमार, रामकुमार, संजीव कुमार, तरसेम आदि ने बताया कि इस समय गेहूं की फसल में पहली सिंचाई की हुई थी ऐसे में दिनभर बारिश होने से खेतों में पानी जमा हो गया है। ओलावृष्टि से भी गेहूं में नुकसान होने का अनुमान है। वहीं आलू उत्पादक किसानों को ओलावृष्टि से नुकसान होगा। इसके अलावा सब्जी की फसल के साथ पशुओं के हरे चारे में भी खासा नुकसान है।

हृदय रोगी सुबह की न करे सैर : डॉ. आशीष
चिकित्सक डॉ. आशीष अनेजा ने कहा कि हृदय रोगी अगर नियमित सुबह की सैर पर जाते हैं तो फिलहाल उन्होंने अपने कदमों को रोकना चाहिए। बारिश के बाद पड़ने वाली कड़ाके की ठंड में मार्निंग वॉक करना हृदय रोगियों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है, क्योंकि इस दौरान पारा न्यूनतम स्तर पर रहता है। जिससे रोगियों का रक्तचाप बढ़ जाता है और हार्ट अटैक पड़ने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। वहीं कम तापमान से नसें भी सिकुड़ जाती हैं और स्ट्रोक का भी खतरा हो जाता है। इस समय में थोड़ी सी सावधानी बीमार होने से बचा सकती है। ठंडे मौसम में खानपान, पहनावा एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। अगर किसी प्रकार के संक्रमण जैसे लक्षण दिखाई देते हैं तो तुरंत चिकित्सक से सलाह लें और नियमित उपचार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed