फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rain in Kurukshetra: Late evening rain brought relief from the scorching heat

Rain in Kurukshetra: देर शाम बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत, जानिए कैसा रहेगा मौसम

Wed, 14 Jun 2023 11:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 14 Jun 2023 11:04 PM IST
सार

बारिश के साथ तेज हवा चली। जिससे गर्मी से राहत मिली है। अधिकतम तापमान 42 तो न्यूनतम 29 डिग्री तक पहुंच चुका था। जनजीवन बेहाल होने लगा था। बुधवार को भी सुबह से ही भीषण गर्मी शुरू हो गई थी। 

विज्ञापन
Rain in Kurukshetra: Late evening rain brought relief from the scorching heat
कुरुक्षेत्र में बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पिछले कईं दिनों से जारी भीषण गर्मी का सामना कर रहे लोगों को बुधवार शाम को उस समय राहत मिली जब झमाझम बारिश हुई। बारिश के साथ तेज हवा भी चली। वहीं अगले तीन दिन तक मौसम में बदलाव रहेगा, जिससे बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि पिछले चार दिन से भीषण गर्मी पड़ रही थी। अधिकतम तापमान 42 तो न्यूनतम 29 डिग्री तक पहुंच चुका था। जनजीवन बेहाल होने लगा था। बुधवार को भी सुबह से ही भीषण गर्मी शुरू हो गई थी। लोग लू से तपने लगे थे तो उमस से भी परेशान रहे।
विज्ञापन


दोपहर बाद मौसम में बदलाव होने लगा और जिला में कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई तो लोगों को कुछ राहत मिली। देर शाम पांच बजे फिर बूंदाबांदी हुई तो दो घंटे बाद झमाझम बारिश हुई तो तेज हवाएं भी चलती रही। इससे मौसम में एकाएक ही ठंडक आ गई तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं किसानों का कहना है कि अगले तीन दिन और मौसम में बदलाव बारिश होने से धान की रोपाई करने के लिए खेत तैयार करने में बड़ा फायदा मिलेगा।

सूनसान होने लगे थे बाजार, हर कोई था हलाकान
चार दिन पहले 10 जून को हल्की बारिश हुई थी, जिसके बाद भीषण गर्मी शुरू हुई और यह बुधवार दोपहर तक जारी रही। इसके चलते हर कोई परेशान दिखाई देने लगा था तो बाजार भी सूनसान से हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed