{"_id":"5929c3ff4f1c1b6011538111","slug":"railway-and-pipali-road-will-be-widened-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे और पिपली रोड का होगा चौड़ीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे और पिपली रोड का होगा चौड़ीकरण
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
Updated Sat, 27 May 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
रेलवे और पिपली रोड का होगा चौड़ीकरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मनगरी की सुंदरता बनाए रखने के लिए अब रेलवे रोड और पिपली रोड ट्रेंचलेस होने वाले हैं। इन सड़कों को चौड़ा करने के लिए चल रहे कार्य के तहत अब सड़कों के दोनों किनारों पर लगे बिजली के खंबे नहीं दिखाई देंगे। इसके बदले अंडर ग्राउंड वायरिंग का सहारा लिया जाएगा।
विज्ञापन
शनिवार को रेलवे रोड पर चल रहे निर्माण कार्य का मुआयना करने पहुंचे विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि आम जनता की सुविधा को देखते हुए बिजली के खंभों को हटाया जा रहा है। इसके लिए बिजली निगम ने प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। शीघ्र ही मुख्यमंत्री से इसकी मंजूरी दिला दी जाएगी। विधायक ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारी एसपी सिरोहा, वन विभाग के अधिकारी वीरेंद्र गिल, विद्युत विभाग के एसडीओ राजबीर देसवाल, बीएंडआर एसडीओ श्याम लाल को आदेश दिए कि दो दिन के अंदर रेलवे रोड पर जहां तक नाले का निर्माण किया गया है, उसके आसपास पूरी सफाई की जाए। इस मौके पर केडीबी सदस्य केसी रंगा, पूर्व नगरपरिषद उपाध्यक्ष राजगौड़, चौ. हरि सिंह, राजिंद्र भार्गव, सेवा भारती के विभाग प्रमुख प्रेमनाथ, राजेश सिंगला, ललित सलूजा, सुरेंद्र छिंदा, कुलवंत सिंह भट्टी, जगदीश सिंगला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
डबल डेकर बसों की होगी व्यवस्था
विधायक ने कहा कि कुरुक्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय पटल पर स्थापित करने, देश-विदेश के यात्रियों को कुरुक्षेत्र में आने पर आकर्षित करने के लिए रेलवे रोड और पिपली रोड को सिक्स लेन किया जा रहा है। इस कार्य के पूरा होते ही इन सड़कों पर डबल डेकर बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
अमृतसर की तर्ज पर तैयार हुआ कुरुक्षेत्र का नक्शा
विधायक सुभाष सुधा ने बताया कि धर्मनगरी अमृतसर की तर्ज पर ही धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को विकसित किया जा रहा है। इसके लिए बाकायदा सभी ड्राइंग तैयार हो चुकी है। इसी ड्राइंग के आधार पर कार्य शुरू हो चुका है।
वन विभाग को पेड़ हटाने के दिए आदेश
विधायक ने वन विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए कि निर्माण कार्य के मध्य आने वाले उन पेड़ों को जिनकी अनुमति मिली हुई है, उन्हें शीघ्र ही हटाया जाए। रविवार को छुट्टी होने के कारण आमजन को कोई असुविधा न हो इस बात को ध्यान में रखते हुए इसी दिन पेड़ हटाने के कार्य को शुरू करने की बात कही। वहीं विद्युत विभाग के अधिकारियों को हिदायत दी कि रेलवे रोड के दुकानदारों और निवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्हें पेड़ हटाने के कार्य के दौरान अस्थायी बिजली की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए।