{"_id":"623e24e41bdd1f2e8d40a3c0","slug":"radio-jockey-station-launched-in-jail-prisoners-sang-songs-and-hymns-kurukshetra-kurukshetra-news-knl102898140","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में रेडियो जॉकी स्टेशन का शुभारंभ, बंदियों ने सुनाए गीत और भजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में रेडियो जॉकी स्टेशन का शुभारंभ, बंदियों ने सुनाए गीत और भजन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। जिला जेल में बंदियों के लिए प्रदेश का पहला रेडियो जॉकी स्टेशन शुरू किया गया है। इस रेडियो का संचालन जेल के बंदियों की ओर से ही किया जाएगा। इस रेडियो स्टेशन से अच्छे-अच्छे कार्यक्रम सुने जा सकेंगे। पहले दिन बंदियों ने बेहतरीन गीतों और भजनों की प्रस्तुती दी।
इससे पहले पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायाधीश बीएस वालिया ने रेडियो जॉकी स्टेशन का शुभारंभ किया। यहां पहुंचने पर नियमानुसार न्यायाधीश वालिया को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद हाई कोर्ट के न्यायाधीश ने बंदियों के स्वास्थ्य सेवाओं का आकलन करने के लिए अस्पताल का जायजा लिया और पुस्तकालय का भी अवलोकन किया।
उन्होंने कारागार में बंदियों के लिए उद्योग शाला में हवाई चप्पल व पेपर डोना मेकिंग इकाई का उद्घाटन व आपातकालीन स्थिति में अस्पताल ले जाने के लिए कार स्टाइलिंग जंक्शन करनाल की ओर से भेंट की गई एंबुलेंस का भी लोकार्पण किया। इसके बाद बंदियों की ओर से संचालित बेकरी का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
जेल अधीक्षक सोमनाथ जगत ने कहा कि हाईकोर्ट के न्यायाधीश बीएस वालिया का यह वार्षिक दौरा था। इस मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शारदा, सीजेएम एवं डीएलएसए के सचिव दुष्यंत चौधरी, सीजेएम नवजीत कलेर, उप जेल अधीक्षक शिवेंद्र पाल, डीएसपी मुख्यालय सुभाष चंद्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।