फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Raahgiri program on 21st, Chief Minister will also participate

Kurukshetra News: राहगिरी कार्यक्रम 21 को, मुख्यमंत्री भी करेंगे शिरकत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 06:58 AM IST
विज्ञापन
Raahgiri program on 21st, Chief Minister will also participate
कुरुक्षेत्र। अ​धिकारियों की बैठक लेते सीएम स्पेशल आफिसर एवं डीआईजी पंकज नैन साथ में उपायुक्त शा
कुरुक्षेत्र। राहगिरी एक सामाजिक कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में तमाम ऐसे खिलाड़ी, कलाकार व अन्य प्रतिभागी अपनी प्रतिभा को निखारते हुए आगे बढ़ सकते हैं, क्योंकि यह एक बेहतर प्लेटफार्म है। थानेसर में 21 जुलाई को हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत राहगिरी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा और इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

यह जानकारी डीआईजी पंकज नैन ने दी। वे मंगलवार को लघु सचिवालय के प्रथम तल पर कॉन्फ्रेंस हाॅल में आयोजित राहगिरी कार्यक्रम की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ उपायुक्त शांतनु शर्मा व पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा व अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. वैशाली शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


स्पेशल ऑफिसर एवं पुलिस विभाग के डीआईजी पंकज नैन ने बताया कि हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत राहगिरी कार्यक्रम के माध्यम से खिलाड़ियों, कलाकारों व अन्य प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा को निखारते हुए राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने यह भी कहा कि राहगिरी कार्यक्रम समाज को एक साथ जोड़ने का भी काम करते हैं, यह एक सामाजिक कार्यक्रम है और इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोग शामिल होकर कार्यक्रम का आनंद उठाए। उन्होंने यह भी बताया कि 14 जुलाई को अंबाला जिले में भी राहगिरी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा और इसके बाद 21 जुलाई को कुरुक्षेत्र में राहगिरी कार्यक्रम को भव्य तरीके से मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान स्कूली विद्यार्थियों, कॉलेज व विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, आईटीआई के साथ-साथ अन्य लोग शामिल होंगे। इसके साथ-साथ यहां पर हॉकी, कबड्डी, बैडमिंटन, गतका, मलखंभ, योगा के साथ-साथ अन्य प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इस मौके पर राष्ट्रीय स्तर पर जिस खिलाड़ी या अन्य ने देश का नाम रोशन करने का काम किया है, उसे सम्मानित करने का काम भी किया जाएगा। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. वैशाली शर्मा, एसडीएम सुरेंद्र पाल, सीईओ जिला परिषद अशोक मुंजाल, नगराधीश डाॅ. रमन गुप्ता, डीडीपीओ राजेश शर्मा, डीएसपी अशोक कुमार, पीएमओ अंजली वैद्य, जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार, डीईओ रोहताश वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed