फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Quiz competition of International Gita Mahotsav starts from today

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता आज से शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 02:45 AM IST
विज्ञापन
Quiz competition of International Gita Mahotsav starts from today
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2021 के साथ देश विदेश के लोगों को ऑनलाइन जोड़ने के लिए रविवार से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के लिए अब तक 28500 लोगों ने अपना पंजीकरण करा लिया है। इसकी कमान डीआईओ विनोद सिंगला को सौंपी गई है। प्रतियोगिता के तहत 8 दिसंबर तक रोजाना 10 प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन

18 दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता में पूछे जाने वाले सभी प्रश्न महाभारत, पवित्र ग्रंथ गीता व आजादी का अमृत महोत्सव से संबंधित होंगे। प्रशासन की ओर से सही जवाब देने वाले 5 विजेताओं को 500-500 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता के समापन पर 25 लोगों को पुरस्कार दिए जाएंगे। इन सभी विजेताओं को 1000-1000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इतना ही नहीं टॉप 20 लोगों को इनसाइक्लोपीडिया ऑफ गीता आईजीएम 2021 के साथ साथ प्रशंसा पत्र भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

बॉक्स
मोटिवेटरों को भी किया जाएगा सम्मानित: उपायुक्त
उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि प्रशासन की तरफ से क्विज प्रतियोगिता के लिए अधिक से अधिक लोगों को भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने वाले मोटिवेटरों को सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के समापन पर 10 मोटिवेटरों को 1000-1000 रुपये का इनाम दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिरकत करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed