Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Questions raised regarding representation on the 'Ratnavali' jury; complaint sent to the Scheduled Castes Commission.

Kurukshetra News: रत्नावली के निर्णायक मंडल में प्रतिनिधित्व को लेकर उठे सवाल, अनुसूचित जाति आयोग को भेजी शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Questions raised regarding representation on the 'Ratnavali' jury; complaint sent to the Scheduled Castes Commission.
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा सांस्कृतिक कार्यक्रमों और रत्नावली महोत्सव के निर्णायक मंडल में अनुभवी लोक कलाकारों को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ लोक कलाकार बुधराम ने आपत्ति जताई है। उन्होंने इस संबंध में हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति को पत्र भेजकर निर्णायक मंडल के गठन और चयन प्रक्रिया की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने पत्र में आरोप लगाया कि हरियाणा की लोक संस्कृति से जुड़ी विभिन्न विधाओं में लंबे समय से योगदान देने वाले अनुसूचित जाति के कलाकारों को निर्णायक मंडल में उचित स्थान नहीं मिल रहा है। उन्होंने इसे सामाजिक प्रतिनिधित्व और निष्पक्षता से जुड़ा मुद्दा बताया है।
विज्ञापन


निर्णायक मंडल की सूची और चयन प्रक्रिया की रिपोर्ट मांगी
बुधराम ने आयोग से मामले का संज्ञान लेते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति से जानकारी प्राप्त करने की मांग की है। पत्र में 14 अक्तूबर 2026 से शुरू हुए जोनल यूथ फेस्टिवल के तहत करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला और यमुनानगर के निर्णायक मंडलों की सूची तथा चयन प्रक्रिया की रिपोर्ट मंगवाने का आग्रह किया गया है। उन्होंने यह भी मांग की है कि लोक संगीत और नृत्य से जुड़ी विधाओं के लिए अनुभवी कलाकारों को निर्णायक मंडल में उचित स्थान दिया जाए और शिकायत में उठाए गए बिंदुओं की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। इस संबंध में केयू के युवा एवं सांस्कृति विभाग के प्रो. विवेक चावला का कहना है कि कलाकार बुधराम का कई महाविद्यालयों से संबंध है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस बार बिना शुल्क का पैनल रखा है। शिकायत पत्र मिला है, जिसकी प्रशासन अपने स्तर पर जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed