फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Questions raised on slow pace of lifting

Kurukshetra News: उठान की सुस्त रफ्तार पर उठे सवाल

Tue, 23 Apr 2024 06:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 23 Apr 2024 06:46 AM IST
विज्ञापन
Questions raised on slow pace of lifting
कुरुक्षेत्र। जिलेभर की अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों पर रविवार को गेहूं खरीद और आवक बंद होने के बाद अगले दिन सोमवार को बंपर आवक हुई। यहां सात लाख क्विंटल से अधिक गेहूं पहुंचा। बंपर आवक से सोमवार को एकबार फिर अनाज मंडियां गेहूं से लबालब हो गईं।
विज्ञापन

अभी तक सीजन के दौरान 44 लाख 46 हजार 940 क्विंटल गेहूं अनाज मंडियों व केंद्रों पर खरीद की जा चुकी है जबकि अनुमान लगाया जा रहा है कि 46 लाख क्विंटल से ज्यादा गेहूं की आवक हो चुकी है। वहीं सोमवार को छह लाख 46 हजार 620 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई जबकि उठान महज दो लाख 38 हजार 530 क्विंटल गेहूं का किया जा सका। सोमवार शाम तक 15 लाख 50 हजार 280 क्विंटल गेहूं का उठान हो पाया जो कुल खरीद का महज 36 फीसदी है। अभी भी लाखों क्विंटल गेहूं खुले आसमान के नीचे उठान की इंतजार में पड़ी है।
विज्ञापन



जिनके पास पर्याप्त गाड़ियां नहीं, उन्हें दिया गया उठान का ठेका : मेहर सिंह
गेहूं उठान न होने के कारण किसान व आढ़ती परेशान हैं। सरकार इस तरफ ध्यान नहीं दे रही। मंडी गेहूं से भरी पड़ी है जबकि हर रोज मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। यह कहना है नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के सरंक्षक मेहर सिंह रामगढ़ का। उन्होंने कहा कि मंडी में गत 10 दिनों से उठान का कार्य तेज नहीं हो रहा। उन्होंने आरोप लगाए कि जिस ठेकेदार ने उठान का ठेका लिया है, उसके पास उठान करने के लिए पर्याप्त वाहन नहीं है। ऐसे में उठान न होने के चलते थानेसर अनाजमंडी पूरी तरह से जाम है। सरकार ने उठान कार्य तेज नहीं किया तो मौसम खराब होने पर बड़े स्तर पर फसल का नुकसान होगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed