फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   PWD Mechanical Workers Union on the way to protest in support of demands

Kurukshetra News: मांगों के समर्थन में पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन आंदोलन की राह पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
PWD Mechanical Workers Union on the way to protest in support of demands
कुरुक्षेत्र। मांगों को लेकर प्रदर्शन करते कर्मचारी ।
कुरुक्षेत्र। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी. मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन संबंधित कर्मचारी मंच की जिला कमेटी की अहम बैठक जिला प्रधान अशोक यादव की अध्यक्षता में यूनियन कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक का संचालन जिला सचिव राम रतन शर्मा ने किया। प्रदेश अध्यक्ष कुलवंत शर्मा ने बताया कि प्रदेश कमेटी के आवाहन पर प्रदेश सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदेश भर में उपायुक्त कार्यालयों पर प्रदर्शन किए जाएंगे। कर्मचारियों की मांगों का मांग पत्र उपायुक्तों के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

इस कड़ी में 22 जुलाई को जिला कुरुक्षेत्र के कर्मचारी उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। कुलवंत शर्मा ने कहा कि कर्मचारी सरकार से मांग करते हैं कि कर्मचारियों की मांगों को बातचीत द्वारा हल किया जाए। अन्यथा सरकार के खिलाफ आंदोलन को तेज किया जाएगा। राज्य चेयरमैन सत्यपाल वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में 18 वर्ष से कार्यरत एमपीडब्ल्यू. कर्मियों को स्थाई किया जाए। कौशल रोजगार निगम में लगे कर्मियों को नियमित किया जाए।
विज्ञापन

ग्रामीण टयूबवेल ऑपरेटरों को पक्का किया जाए व उनका रुका हुआ वेतन जारी करवाया जाए। सभी कर्मियों को एलटीसी. की सुविधा दी जाए। मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को दी जाने वाली नौकरी में पांच वर्ष की सेवा व 52 वर्ष की शर्त को हटाई जाए। पुरानी पेंशन नीति बहाल की जाए। जनस्वास्थ्य विभाग के तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को 25500 रुपए का वेतनमान दिया जाए। पीडब्ल्यूडी के तीनों विभागों में ठेकेदारी प्रथा बंद की जाए। जनस्वास्थ्य विभाग की पेयजल व सीवरेज की स्कीम नगर निगम व पंचायत से वापस ली जाए आदि मांगों को लेकर यूनियन संघर्षरत है। बैठक में राज्य प्रधान तेजपाल गुर्जर, अभय राम, बलबीर सैनी, जिला संगठन सचिव जनस्वास्थ्य विभाग से चेयरमैन राजेश सैनी, ब्रांच सचिव कुलदीप सैनी, उप प्रधान गुरनाम कश्यप, सतीश कुमार, रणवीर शर्मा, कोषाध्यक्ष बलबीर बंसी, बीएंडआर. विभाग से रमेश कुमार प्रधान लाड़वा, जरनैल सिंह प्रधान पिहोवा, रामकुमार, सतनाम सिंह, मेहर सिंह सिंचाई विभाग से जयपाल मुंडे, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed