{"_id":"6817c430f9cbbc482c05c8b1","slug":"punjabs-single-engine-proved-to-be-a-burden-on-haryanas-double-engine-bjp-government-deepender-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-135235-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब का सिंगल इंजन हरियाणा की डबल इंजन भाजपा सरकार पर पड़ गया भारी : दीपेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब का सिंगल इंजन हरियाणा की डबल इंजन भाजपा सरकार पर पड़ गया भारी : दीपेंद्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। संविधान बचाओ सम्मेलन में हिस्सा लेते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : संवाद
कुरुक्षेत्र। जल बंटवारे के मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस ने हरियाणा सरकार को अपना पूर्ण समर्थन दिया है। हरियाणा के जल हितों की रक्षा के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार कोई भी कदम उठाए हम उनके साथ हैं, लेकिन आज जो जल संकट प्रदेश पर छाया है उसके लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। क्योंकि पिछले कई वर्षों से बीबीएमबी में हरियाणा का कोई अधिकारी नहीं है। ऐसे में प्रदेश के हितों की रक्षा कौन करेगा जबकि पहले एसई सिंचाई सदस्य और सचिव हरियाणा से होते थे। यह कहना है सांसद दीपेंद्र हुड्डा का। वे रविवार को यहां पार्टी के संविधान बचाओ अभियान के तहत जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि हरियाणा की डबल इंजन सरकार पर पंजाब का सिंगल इंजन भारी पड़ गया। बीजेपी सरकार प्रदेश के हितों की रक्षा नहीं कर पा रही है इसके पहले भी रेल कोच फैक्टरी, इंटरनेशनल एयरपोर्ट हरियाणा से गए तो ये सरकार मूकदर्शक बनी रही। सुप्रीम कोर्ट पहले ही पानी और एसवाईएल मामले में अपना फैसला दे चुका है लेकिन डबल इंजन सरकार उसको लागू नहीं करा पाई। पानी रोकने की घटना पर सरकार प्रधानमंत्री से मिलने का समय ले। हम सरकार के साथ हैं। उन्होंने कहा कि वे पिछले साढ़े नौ साल से प्रधानमंत्री से समय मिलने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन भाजपा सरकार प्रधानमंत्री से समय लेने में भी विफल साबित हुई है। इसलिए कांग्रेस सांसदों ने प्रधानमंत्री से हरियाणा के जल हितों की रक्षा के लिए मिलने का समय मांगा है।
हुड्डा ने कहा कि आज देश का संविधान खतरे में है और उसकी मूल भावना के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। केंद्र की बीजेपी सरकार विपक्ष की आवाज दबाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। इस दौरान सांसद वरुण मुलाना, कांग्रेस सचिव व सह-प्रभारी प्रफुल्ल गुडधे, विधायक अशोक अरोड़ा, मनदीप चठठा, राम करण काला, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, पूर्व विधायक मेवा सिंह, पूर्व विधायक लहरी सिंह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
भाजपा ने बना दिया अघोषित आपातकाल का माहौल : उदयभान
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि आज संविधान के मूलभूत ढांचे पर प्रहार कर उसे तोड़ने का प्रयास चल रहा है। संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिन्ह लग गया है। देश में अघोषित आपातकाल का माहौल बना दिया गया है। आज वही लोग बाबा साहेब के संविधान के खिलाफ है, जिन लोगों ने संविधान की प्रतियां जलाईं थी। बाबा साहेब ने शिक्षा का जो मूलमंत्र दिया उसी के आधार पर कांग्रेस ने शिक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार, भोजन का अधिकार, अनुसूचित जाति जैसे कानून बनाए और समाज के कमजोर, पिछड़े, शोषित व वंचित वर्ग को सशक्त करने का काम किया। अगर देश को मजबूत रखना है तो संविधान को भी मजबूत रखना होगा।