फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Punjabi University Patiala became the champion of women's hockey

महिला हॉकी की चैंपियन बनी पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Punjabi University Patiala became the champion of women's hockey
नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला हॉकी चैंपियनशिप के अंतिम दिन रविवार को पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने जीएनडीयू अमृतसर को 3-1 से शिकस्त दी, जबकि दूसरे मुकाबले में एमडीयू रोहतक की टीम ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी को 4-2 से हराया। वहीं एक दिन पहले शनिवार को हुए मुकाबले में पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला की टीम ने 2-1 से कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी को और एमडीयू ने जीएनडीयू को 3-0 से मात दी थी। शानदार प्रदर्शन के आधार पर पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला हॉकी चैंपियनशिप अपने नाम की। रविवार सुबह शाहाबाद हॉकी एस्ट्रोटर्फ पर पहला मुकाबला पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला और जीएनडीयू अमृतसर के बीच खेला गया, जिसमें पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला की टीम ने 3-1 से जीएनडीयू अमृतसर की टीम को मात दी।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी और एमडीयू रोहतक की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। इस रोमांचक मुकाबले के पहले क्वार्टर में रोहतक की मधुगुला ने 11वें मिनट में और सिमरन ने 14वें मिनट में एक-एक गोल किया। दूसरे क्वार्टर में रोहतक की तरफ से लटला मैरी ने 29वें मिनट में गोल किया। तीसरे क्वार्टर में सोनिया ने कुरुक्षेत्र की तरफ से 36 वें मिनट में गोल किया।
विज्ञापन

चौथे क्वार्टर में दोनों ही टीमों का स्कोर एक-एक रहा। कुरुक्षेत्र की तरफ से सोनिया ने 51वें मिनट में तथा रोहतक की तरफ से सोनिया ने 56वें मिनट में गोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस चैंपियनशिप में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ओवरऑल विजेता रही। एमडीयू रोहतक की टीम दूसरे और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की टीम तीसरे स्थान पर रही, जबकि जीएनडीयू अमृतसर की टीम चौथे स्थान पर रही। अब यह टीमें ऑल इंडिया चैंपियनशिप में भागीदारी करेंगी। विजेता टीमों को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा व कुलपति डॉ. संजीव शर्मा ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता के अंतिम दिन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा एवं अर्जुन अवार्डी जसजीत कौर ने शिरकत की।

इससे पहले विश्वविद्यालय के खेल निदेशक राजेश सोबती ने मुख्यातिथि का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
खेल विभाग के निदेशक राजेश सोबती ने बताया कि विजेता टीमें एमएलएसयू उदयपुर में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला हॉकी चैंपियनशिप में भागीदारी करेंगी। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल विभाग द्वारा मार्च 2022 में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला व पुरुष कराटे प्रतियोगिता कराई जाएगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक विश्वविद्यालय भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed