फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Public problems will be raised in the assembly, Kurukshetra

विधानसभा में उठाई जाएंगी जनसमस्याएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 01:32 AM IST
विज्ञापन
Public problems will be raised in the assembly, Kurukshetra
जनसभा में हिस्सा लेते पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा व अन्य। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा ने शुक्रवार को दावा किया कि 13 मार्च को अनाज मंडी में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम में भारी जनसैलाब उमड़ेगा। लोगों की समस्याओं को विधानसभा सत्र में उठाया जाएगा। ये बातें अरोड़ा ने पूर्व पार्षद ओमप्रकाश ओपी तथा रेलवे रोड मार्केट एसोसिएशन के प्रधान अशोक शर्मा की ओर से आयोजित जनसभा में कहीं।
उन्होंने बताया कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा पिपली विश्राम गृह में विभिन्न व्यापारिक, श्रमिक, सामाजिक व अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इससे पहले अशोक अरोड़ा ने खेड़ी रामनगर, सेक्टर-चार, पांच व 30 में बैठक कर लोगों को कार्यक्रम का न्योता दिया। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनने का फैसला लिया है। इस कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा सहित विपक्षी विधायक जनता से रूबरू होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आज हरियाणा में बेरोजगारी व भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। आरोप लगाया कि सरकारी कार्यालयों में कोई भी काम बिना रिश्वत के नहीं होता। अब प्रदेश बेरोजगारी में नंबर वन हो गया है। बेरोजगार युवक नशे की चपेट आ रहे हैं। भाजपा-जजपा सरकार ने जनता से किए वादे पूरे नहीं किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था की हालत खराब है। जनता त्राहि-त्राहि कर रही है, लेकिन सरकार आंखे बंद करके बैठी है। शहर के हालात पर कहा कि शहर में सड़कों व गलियों का हाल खराब है। सफाई व्यवस्था चरमरा चुकी है। कूड़ा करकट डालने के लिए नगर परिषद के पास डंपिंग स्थान भी नहीं है। उन्होेंने दावा किया कि इस कार्यक्रम के प्रति जनता में काफी उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed