{"_id":"6a9c7913c984c151fb043e67","slug":"public-health-department-collected-water-samples-in-bodhni-bherian-issued-notices-to-19-people-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-160657-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बोधनी-भेरियां में जनस्वास्थ्य विभाग ने पानी के नमूने भरे, 19 को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बोधनी-भेरियां में जनस्वास्थ्य विभाग ने पानी के नमूने भरे, 19 को नोटिस
विज्ञापन
पिहोवा। बोधनी और भेरियां में जनस्वास्थ्य विभाग ने पानी की गुणवत्ता जांच तेज कर दी है। अस्पतालों में उल्टी, दस्त और बुखार के मामले बढ़ने के बाद विभाग सतर्क हो गया है। विभाग पानी की गुणवत्ता के साथ अवैध कनेक्शनों और लीकेज पर भी नजर रख रहा है। बोधनी और भेरियां गांव में पानी की गुणवत्ता की जांच के बाद 19 लोगों को नोटिस दिए गए हैं। पिछले दो हफ्तों में करीब 100 से अधिक लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं।
बोधनी गांव के सात लोगों को नोटिस दिए गए। भेरियां में 12 लोगों को नोटिस जारी हुए। भेरियां से पानी के 12 नमूने भी लिए गए। जेई अरविंद मैहला के अनुसार, बदलते मौसम और बढ़ रहे मरीजों को देखते हुए जांच हो रही है। उन्होंने बताया कि पानी की गुणवत्ता को लेकर शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास ने बताया कि बच्चों और बड़ों में डायरिया के मामले बढ़ रहे हैं।
नमूने लेने का काम जारी
जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन सुमित गर्ग ने बताया कि पानी के नमूने लगातार लिए जा रहे हैं। पिछले दो दिनों में 19 पानी के नमूने लिए गए हैं। वहीं पिछले सप्ताह 83 पानी के नमूने लिए गए थे। अधिकारियों ने पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए गांवों में जांच और नमूने लेने का काम आगे भी जारी रखने की बात कही।