फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Psycho bride's story: Himachali becomes psycho killer after divorce from first husband

साइको दुल्हन की कहानी : पहले पति के तलाक के बाद हिमाचली बनी साइको किलर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Psycho bride's story: Himachali becomes psycho killer after divorce from first husband
कुरुक्षेत्र। पतियाें की हत्या कर उनका शव बेड और संदूक में छिपाकर फरार होने वाली आरोपी हिमाचली देवी उर्फ ज्योति को पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। अपने पहले पति से दो साल पहले हुए तलाक के बाद आरोपी साइको किलर बन गई। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि करीब 20 साल पहले हिमाचली देवी ने प्रमोद यादव से कपूरथला में प्रेम-विवाह किया था। इस शादी से उनके पास दो बेटे और एक बेटी हैं। प्रमोद मूल रूप से यूपी का रहने वाला है, मगर कपूरथला में लाॅटरी बेचने का धंधा करता है। फैक्टरी में काम करने के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन

बेटी के प्रेम-विवाह से उसके परिजन उसके खिलाफ हो गए थे, मगर बाद में दोनों के विवाह को मान लिया था। इस दौरान हिमाचली देवी का पति प्रमोद उसके चरित्र पर शक करने लगा, जिस कारण उनके बीच अनबन होने लगी और करीब दो साल पहले दोनों का तलाक हो गया। यहां तक उनके तीनों बच्चों को उनका पिता अपने साथ ले गया।
विज्ञापन

इसके बाद हिमाचली देवी अपने मायके लौट गई, मगर माता-पिता की अनबन और भाई की मौत के बाद हिमाचली देवी बुरी तरह से हिल गई, जिस कारण वह साइको किलर बन गई। हिमाचली देवी ने करीब दो साल के भीतर अपने दो पति पंजाब में कुलवंत खत्री और शाहाबाद के नराता राम की हत्या कर दी और फरार हो गई थी। आरोपी ने यूपी में एक और व्यक्ति से शादी कर उसे भी मारने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



चोरी का सामान बिकवाने में करती थी मदद
सीआईए-दो के प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि तलाक के हिमाचली देवी ने कोर्ट में खर्चे का केस डाला था। गुजारे के लिए वह फैक्टरी में काम भी करती थी। आरोपी चोरी के सामान को बिकवाने में अन्य आरोपियों की मदद करती थी। इसके बदले उनसे उसे कुछ हिस्सा मिल जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed