फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Protests against the dumping site in Sector 8, police called in

Kurukshetra News: सेक्टर 8 में बनाई डंपिंग साइट का किया विरोध, बुलानी पड़ी पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Protests against the dumping site in Sector 8, police called in
कुरुक्षेत्र। फायर ब्रिगेड केंद्र के पास खड़े कचरे से भरे टिप्पर। संवाद - फोटो : Self
कुरुक्षेत्र। शहर से हर रोज निकल रहा करीब 100 टन कचरा लोगों के लिए परेशानी और नगर परिषद के लिए चुनौती बन गया है। सुंदरपुर के बाद मंगलवार को सेक्टर आठ के लोगों ने भी डंपिंग साइट का विरोध किया। करीब दो घंटे तक गहमागहमी बनी रही। इसके बाद कचरे से भरे टिपर बैरंग लौट गए। दो दिन से टिपर कचरे से भरे होने के कारण घर-घर से कचरा उठान भी ठप हो गया है।
विज्ञापन

नगर प्रशासन ने गांव बाहरी में डंपिंग साइट का विरोध होने के बाद ब्रह्मसरोवर के समीप कचरा डालना शुरू कर दिया था। यहां पर भी विधायक अशोक अरोड़ा व शहर वासियों ने विरोध जताया। इसके बाद करीब तीन माह पहले गांव सुुंदरपुर के पास डंपिंग साइट बना दी थी। यहां पर भी लोग लगातार इसका विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन

इसके बाद नगर प्रशासन ने सोमवार को यहां पर कचरा डालना बंद करवा दिया। दिनभर टिपर कचरे से भरे खड़े रहे, जिन्हें मंगलवार सुबह खाली करने के लिए सेक्टर आठ के समीप ले जाया गया तो वहां पर भी लोग विरोध में उतर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस बुलानी पड़ी। वहीं संबंधित कंपनी के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे लेकिन लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। लोगों ने कहा कि इससे न केवल सेक्टर व आसपास के एरिया में गंदगी व बदबू फैलेगी बल्कि बीमारियां भी होंगी। ऐसे में यहां डंपिंग साइट बनाया जाना स्वीकार नहीं किया जा सकता। लोगों के विरोध के कारण कचरे से भरे टिपर बैरंग लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed