फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Protest against the closure of the school continues, outside Bakhali's school, AAP workers demonstrated

स्कूल बंद किए जाने का विरोध जारी, बाखली के स्कूल के बाहर आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 03:09 AM IST
विज्ञापन
Protest against the closure of the school continues, outside Bakhali's school, AAP workers demonstrated
कुरुक्षेत्र। स्कूल में बाहर धरने पर बैठे लोगों को संबोधित करते प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री बल - फोटो : Kurukshetra
पिहोवा। सरकार द्वारा 105 स्कूलों को बंद करने के आदेश का विरोध लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को गांव बाखली के स्कूल के सामने आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री बलबीर सैनी के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री सैनी ने कहा कि सरकार यमुनानगर, महेंद्रगढ़, करनाल, कुरुक्षेत्र, झज्जर, कनीना, चरखी दादरी और सांपला के कई स्कूलों को बंद किया जा रहा है।
विज्ञापन

अब कुरुक्षेत्र के 14 स्कूलों को बंद करने पर आमादा है, जिसमें पिहोवा गावों के भी कई स्कूलों का नाम शामिल है। आम आदमी पार्टी की ओर से जनता और बच्चों को साथ लेकर बंद होने वाले स्कूलों के बाहर धरना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी शिक्षा के मूलभूत अधिकार को लेकर शिक्षकों और छात्रों के साथ है। सैनी ने आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री जनता को गुमराह कर रहे हैं। स्कूलों में पर्याप्त सुविधाएं देना और शिक्षक भर्ती करना गठबंधन सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार स्कूलों को बंद करने का आदेश वापस नहीं लेती। आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर आप पार्टी के कार्यकर्ताओं में अनिल धवन, मास्टर रमेश, बलदेव मुस्तापुर, रामकिशन, सर्वजीत सिंह, रजनी देवी, विक्की, अनन्त राम समेत अनेक ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed