फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Prospective engineers took command of the district clean and beautiful, Kurukshetra

भावी इंजीनियरों ने जिले को स्वच्छ और सुंदर बनाने की संभाली कमान

Sun, 09 Oct 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Sun, 09 Oct 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Prospective engineers took command of the district clean and beautiful, Kurukshetra
भावी इंजीनियरों ने जिले को स्वच्छ और सुंदर बनाने की संभाली कमान - फोटो : अमर उजाला
 राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी संस्थान (निट) व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूआईईटी संस्थान में तकनीकी शिक्षा हासिल करने वाले भावी इंजीनियरों ने कुरुक्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए हाथों में झाड़ूं और ब्रश थाम  लिए है। इतना ही नहीं दिव्य कुरुक्षेत्र मिशन के इस अभियान के साथ दोनो संस्थानों के दर्जनों विद्यार्थियों ने जुड़कर ब्रह्मसरोवर, एलएनजेपी अस्पताल में स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने का काम किया।
विज्ञापन


अहम पहलु यह है कि  भावी इंजीनियर का मनोबल बढ़ाने के लिए स्वदेशी जागरण मंच उत्तर पश्चिम क्षेत्र के संगठक सतीश, मुख्यमंत्री के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ व स्वच्छता अभियान के सलाहकार डॉ. योगेंद्र मलिक, डीसी सुमेधा कटारिया व  कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मुख्यकार्यकारी अधिकारी एवं सीटीएम गौरव अंतिल ने भी ब्रह्मसरोवर के आस-पास दिवारों पर रंग रोगन करने का काम किया।
विज्ञापन


स्वदेशी जागरण मंच से सतीश ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत मिशन का अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत चाहे जितनी भी रैलियां, स्वच्छता अभियान क्यों न चलाया जाए। इन तमाम अभियानों के मायने तभी सार्थक होंगे। सही मायनों में योजना को अमलीजामा तो आमजन के सहयोग से पहनाया जा सकता है। जब देश के भावी इंजीनियरों ने इस अभियान की कमान संभाली है तो निश्चित ही परिणाम भी अच्छे आएंगे। उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने कहा कि कुरुक्षेत्र को स्वच्छ और सुदंर बनाने के लिए  इंजीनियर के विद्यार्थियों ने जो पहल की है वो सबके लिए प्रेरणादायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अभियान में यूनिवर्सिटी हरियाणा सीमित के सहसंयोजक डॉ. ओम प्रकाश अरोड़ा, मदन मोहन छाबडा, श्रीप्रकाश मिश्रा, डॉ. सोमनाथ सचदेव, दिव्य कुरुक्षेत्र मिशन के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल, केडीबी के संपदा अधिकारी राजीव शर्मा, अजय जांगड़ा, योगेश कुमार, हरिजीत, तेजश्वनी, विशाल, यशदीप, नवीन सहित अन्य अधिकारी, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed