{"_id":"6ad28d0c0bcc142e9900466d","slug":"property-dealer-found-dead-in-pehowa-hotel-heart-attack-suspected-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-162830-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पिहोवा होटल में प्रॉपर्टी डीलर मृत मिला, हार्ट अटैक की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पिहोवा होटल में प्रॉपर्टी डीलर मृत मिला, हार्ट अटैक की आशंका
विज्ञापन
फोटो 44
- परिवाजनों ने नहीं जताई कोई आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
पिहोवा। 49 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर दीपक कुमार की एक होटल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और एफएसएल टीम ने सैंपल इकट्ठा किए।
डीएसपी रोहित कुमार के अनुसार, परिजनों ने बताया कि दीपक 15 अक्तूबर को शाम करीब 6 बजे घर से निकले थे। उन्होंने पत्नी को होटल में लंच करने जाने की बात कही थी। लौटने में थोड़ी देर होने की बात भी बताई थी। उसी रात दीपक के दोस्त ने उनके परिवार को मौत की सूचना दी। पत्नी और परिवार होटल पहुंचे, जहां दीपक बेड पर अचेत अवस्था में थे। परिवार ने एंबुलेंस से उन्हें सरकारी अस्पताल कुरुक्षेत्र पहुंचाया। दीपक अपने पीछे पत्नी, बेटे और बेटी को छोड़ गए हैं, उनका बेटा कनाडा में रहता है।
परिवार ने नहीं जताई कोई आशंका
दीपक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उन्हें करीब 19 साल से हार्ट संबंधी परेशानी थी। उनकी नियमित दवा चल रही थी। पत्नी को दीपक की मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका है। उन्होंने किसी पर कोई आशंका नहीं जताई है। डीएसपी रोहित कुमार ने कहा कि परिवार कानूनी कार्रवाई भी नहीं चाहता, इसलिए कोई शिकायत नहीं मिली है।