{"_id":"686d7958f650ba0cfb0cdb53","slug":"promoting-environmental-protection-and-awareness-is-commendable-khurana-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-138507-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता को बढ़ावा देना सराहनीय : खुराना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता को बढ़ावा देना सराहनीय : खुराना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
लाडवा। डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल निवारसी में विद्यार्थियों में पर्यावरण जागरूकता और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए वन महोत्सव सप्ताह कार्यक्रम चल रहा है। इस वन महोत्सव सप्ताह कार्यक्रम में मंगलवार को मुख्य अतिथि के तौर पर नगर पालिका लाडवा की अध्यक्ष साक्षी खुराना पहुंचीं। सर्वप्रथम साक्षी खुराना ने स्कूल प्रिंसिपल रेणु राघव के साथ अत्याधुनिक स्थापित स्कूल परिसर के विभिन्न विभागों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने वन महोत्सव सप्ताह कार्यक्रम में आयोजित विभिन्न गतिविधियों सहित प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे विद्यार्थियों की प्रतिभा को भी देखा। मुख्य अतिथि साक्षी खुराना ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने में विद्यार्थियों के अद्भुत प्रयास की सराहना की।
विद्यार्थियों ने रोल-प्ले, कोलाज मेकिंग, पर्यावरण प्रोत्साहित स्लोगन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्यार्थियों के रोल-प्ले प्रदर्शनों ने पर्यावरण संरक्षण और संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। कक्षा एक और दो के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण पर कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लिया, जबकि कक्षा छह और सात के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण जागरूकता पर स्लोगन व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लिया।