फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Projects worth crores announced four years ago are stuck in files.

Kurukshetra News: चार साल पहले घोषित करोड़ों की परियोजनाएं फाइलों में अटकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Projects worth crores announced four years ago are stuck in files.
पिहोवा। शहर से कुरुक्षेत्र रोड का दृश्य । संवाद
पिहोवा। प्रदेश में सरकार की ओर से धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को पर्यटन से लेकर अन्य क्षेत्रों में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित किए जाने के दावे किए जा रहे हैं और करोड़ों रुपये खर्च भी किए जा रहे हैं लेकिन पिहोवा में सरकार के ये दावे धरातल से कोसों दूर हैं।
विज्ञापन

चार साल पहले की गई करोड़ों की परियोजनाएं आज भी फाइलों में ही अटकी हैं जिससे न केवल लोगों को मिलने वाली सुविधाओं की उम्मीद धुंधली पड़ रही है बल्कि क्षेत्र के लोग यहां विपक्ष का विधायक होने के चलते भेदभाव के आरोप भी लगाने लगे हैं। लोगों में रोष गहराता जा रहा है और अधिकारी भी कोई ठोस जवाब नहीं दे पा रहे। पिहोवा का धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण स्थान है जहां लाखों लोग देश विदेश से आते हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रैली के दौरान ये की थी घोषणाएं

2022 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल पिहोवा के दौरे पर आए थे और उन्होंने रैलियों में कई घोषणाएं की थीं। हालांकि कुछ पूरी हुई हैं लेकिन जो बड़ी घोषणाएं हुई थी, वे अब तक लटकी हुई हैं। इनमें मुख्य रूप से पिहोवा से गांव पोलड़ तक ड्रेन की पटरी पर पक्की सड़क बनाने की योजना शामिल है। पिहोवा से गांव सयाना सैंदा तक तीन किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क, पिहोवा से डांढ रोड लगभग तीन किलोमीटर तक चौड़ा करना व पिहोवा से कुरुक्षेत्र रोड पर राष्ट्रीय राजमार्ग फ्लाई ओवरब्रिज तक तीन किलोमीटर सड़क को फोरलेन करने की घोषणा की गई थी, जिस पर आजतक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी बोले- मंजूरी के लिए विभाग को भेजी गई है फाइल

पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ अमित गुप्ता का कहना है कि पिहोवा से पोलड़ तक सड़क निर्माण के लिए फाइल वन विभाग को मंजूरी के लिए भेजी गई है। वन विभाग के अनुसार पेड़ काटने से पहले वन विभाग को सरकार की ओर से पेड़ लगाने की जमीन मुहैया करवाई जाए, ताकि पेड़ लगाए जा सकें। इसके लिए गांव दीवाना में 70 एकड़ जमीन दिए जाने की फाइल भी मंजूरी के लिए भेजी गई है। पिहोवा से सयाना सैदा, डांढ रोड, कुरुक्षेत्र रोड तक के रफ्फ कोस्ट एसटीमेट 30 नवंबर तक बना कर सरकार को भेज दिए जाएंगे।

पिहोवा। शहर से कुरुक्षेत्र रोड का दृश्य । संवाद

पिहोवा। शहर से कुरुक्षेत्र रोड का दृश्य । संवाद

पिहोवा। शहर से कुरुक्षेत्र रोड का दृश्य । संवाद

पिहोवा। शहर से कुरुक्षेत्र रोड का दृश्य । संवाद

पिहोवा। शहर से कुरुक्षेत्र रोड का दृश्य । संवाद

पिहोवा। शहर से कुरुक्षेत्र रोड का दृश्य । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed