{"_id":"5e5c100c8ebc3ef39367a7e4","slug":"progrmmine-saini-samaj-cm-kurukshetra-news-knl23967421","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के नव-निर्माण में सैनी समाज का अहम योगदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के नव-निर्माण में सैनी समाज का अहम योगदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि देश की आजादी के आंदोलन में और आजादी के बाद देश के नव निर्माण में सैनी समाज का योगदान सराहनीय रहा है। इस सैनी समाज का इतिहास जितना गौरवशाली और महान है, उतना ही यह प्राचीन भी है और ऋग्वेद में श्रेणी नामक वीर जाति का वर्णन मिलता है, उसी वंश में आगे चलकर महाराजा ‘शूरसैनी’ ने शूरसैनीगण की स्थापना की थी। इस समाज के लोग सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर अपनी महान परंपरा को आगे बढ़ाने का काम कर रहे है। इतना ही नहीं सरकार इन महापुरुषों के पदचिन्हों पर चलकर सीएम यानि कॉमन मैन के लिए ही कार्य कर रही है। वे रविवार को थीम पार्क में सैनी समाज सभा द्वारा आयोजित पहले राज्यस्तरीय महाराजा शूरसैनी जयंती समारोह में बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सैनी समाज सभा द्वारा करीब 1 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित बहुमंजिला महात्मा ज्योतिबा फुले ब्लाक का उद्घाटन किया। इसके बाद महाराजा शूरसैनी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, सांसद नायब सिंह सैनी, कार्यक्रम के संयोजक एवं पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी, रादौर के विधायक डॉ. बिशन लाल सैनी, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, शाहबाद के विधायक रामकरण काला, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, पूर्व मंत्री हरी सिंह सैनी, बलबीर सैनी, अतर सिंह सैनी, पूर्व विधायक साहब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव एवं पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज, चेयरमैन डा. ऋषिपाल सैनी, भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, जिला परिषद के चेयरमैन गुरदयाल सैनी, सैनी समाज सभा कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष गुरनाम सिंह सैनी, आल इंडिया सैनी समाज दिल्ली के प्रधान दिलबाग सैनी भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सैनी समाज की मांगों को पूरा करते हुए क्रीमीलेयर में सबसे पहले 25 हजार रुपये आय वाले लोगों को फायदा दिया जाएगा। इसके बाद 50 हजार रुपये तक की आय वाले को फायदा दिया जाएगा। वहीं हुडा की शर्तो को पूरा करने पर सैनी समाज सभा को छात्रावास और पुस्तकालय के लिए एक प्लाट दिलवाने की कोशिश की जाएगी, एससी और बीसी के बैकलॉग को सरकार द्वारा पूरा किया जा रहा है, अगर कुछ रह गया है तो बाकी बैकलॉग को इस वर्ष पूरा कर दिया जाएगा, शर्तों का आंकलन करने के उपरांत सैनी पब्लिक स्कूल में नर्सिंग कालेज खोला जाएगा। इस दौरान सैनी समाज सभा की तरफ से सांसद नायब सिंह सैनी, संयोजक पूर्व विधायक डा. पवन सैनी, प्रधान गुरनाम सिंह सैनी, जगदीश कटारिया, दिलबाग सिंह, डॉ. ऋषिपाल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पगड़ी पहनाकर और गदा भेंट कर सम्मानित किया। इतना ही नहीं प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला और मंच पर आसीन सभी मेहमानों को सैनी समाज सभा की तरफ से स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समाज की एक बड़ी आबादी ने महाभारत के समय से ही जब महाराज कुरु ने कुरुक्षेत्र में हल चलाकर खेती की प्रधानता को स्वीकार किया था, खेती-बाड़ी और उससे संबंधित उद्योग-धंधों से जुड़ी रही है। इस समाज ने देश को बड़े-बड़े वीर योद्धा, बड़े कलाकार, बड़े विद्धान और अनेक खेल प्रतिभाएं दी हैं। देश की आजादी के आंदोलन में और आजादी के बाद देश के नव-निर्माण में सैनी समाज का योगदान प्रशंसनीय है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने महाराजा शूरसैनी की जयंती पर समाज के सभी लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कहा कि पूरी दुनिया में भारत का स्वर्णिम इतिहास है और पूरी दुनिया ने भारत को अपना मार्गदर्शक माना है। कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों को जयंती समारोह की बधाई देते महाराजा शूरसैनी और उनके वंशजों के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला।
विज्ञापन
कार्यक्रम के संयोजक एवं पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी ने कहा कि सैनी समाज की तरफ से पहली बार कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर महाराजा शूरसैनी की जयंती पर प्रदेशस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में प्रदेश के कोने-कोने से सैनी समाज के लोग पहुंचे है। कार्यक्रम के अंत में सैनी समाज सभा कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष गुरनाम सिंह सैनी ने मेहमानों का आभार व्यक्त किया। । इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मवीर डागर, पूर्व विधायक रामकुमार सैनी, ईश्वर पलाका, देवेन्द्र शर्मा, पूर्व चेयरमैन जवाहर सैनी, कुशल पाल सैनी, कर्मवीर सैनी, धर्मवीर सिंह सैनी, शशि सैनी, रवि सैनी, प्रदीप सैनी, सतबीर सैनी, रोशन लाल सैनी, बहादुर सिंह, डा. मुरारी लाल सैनी, नरेन्द्र पाल, अमर सिंह, बलजीत सिंह, कोमल सैनी, ज्योती सैनी, सुमन रानी, सीमा सैनी, बीबी करतार कौर, छत्रपाल सैनी, सुरेश पाल, इंद्रराज सैनी, श्रीपाल सैनी, नवनीत सैनी, रामकुमार रम्बा, गुरनाम सिंह, राजेन्द्र सैनी सहित समाज के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
लाडवा के पूर्व विधायक पवन सैनी को मिल सकता है पद
संघ और संगठन में पैठ रखने वाले पूर्व विधायक थे समारोह के संयोजक
माई सिटी रिपोर्टर
कुरुक्षेत्र। संघ और भाजपा में तगड़ी पकड़ रखने वाले पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्यस्तरीय महाराजा शूरसैनी जयंती समारोह के संयोजक थे। कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में आयोजित सैनी समाज के लिए उन्होंने काफी मेहनत की। इसके लिए उन्होंने प्रदेश की 90 विधानसभा का दौरा किया और अधिक से अधिक लोगोें को रैली में पहुंचने का न्योता दिया । मुख्यमंत्री ने भी उन्हें पुरजोर आशीर्वाद दिया। राज्यस्तरीय इस समारोह में प्रदेश भर से सैनी समाज के हजारों लोगों ने शिरकत की। इनमें सबसे अधिक संख्या कुरुक्षेत्र जिला और लाडवा हलके के लोगों की रही। डॉ. पवन सैनी के नजदीकी तो यहां तक मान कर चल रहे हैं कि सरकार इस बार उन्हें संगठन में किसी बड़े पद या चेयरमैन पद पर तरजीह दे सकती है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी पुराने स्वयं सेवक है। हालांकि इस बार उनकी इच्छा विधानसभा चुनाव की बजाये लोकसभा चुनाव लड़ने की थी, मगर भाजपा के बागी तत्कालीन सांसद राजकुमार सैनी की जगह मुख्यमंत्री के करीबी नायब सैनी को तरजीह मिली थी। उस समय उनका लोकसभा चुनाव लड़ने का सपना धरा रह गया था। डॉ. पवन सैनी ने बताया कि इस कार्यक्रम में हरियाणा के सभी जिलों के लोग शामिल हुए थे। उन्होंने हरियाणा के सभी जिलों से सैनी समाज सभाओं के अध्यक्षों का कुरुक्षेत्र पहुंचने पर स्वागत और आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि वह सभी जिलों में जाकर सैनी समाज सभाओं का धन्यवाद करेंगे। डॉ. पवन सैनी कहा कि सीएम मनोहर लाल ने कुरुक्षेत्र कार्यक्रम के दौरान सैनी समाज का दिल जीत लिया। उन्होने सैनी समाज को बताया कि वे भगवान श्रीराम के अनुज शत्रुघ्न के वंशज हैं। कुरुक्षेत्र की जिस पावन भूमि पर महाराजा कुुरु ने हल चलाया था,उस समय सैनी समाज के लोगों ने उनका सहयोग किया था।