फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Professor Rakesh Kumar has been appointed Dean of the Faculty of Sciences at the University.

Kurukshetra News: विवि में प्रो. राकेश कुमार बने डीन फैकल्टी ऑफ साइंसेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Professor Rakesh Kumar has been appointed Dean of the Faculty of Sciences at the University.
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में मंगलवार को प्रो. राकेश कुमार ने डीन फैकल्टी ऑफ साइंसेज का पदभार संभाल लिया। इस अवसर पर साइंस फैकल्टी के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मौके पर निवर्तमान डीन फैकल्टी ऑफ साइंसेज प्रो. विनोद कुमार ने प्रो. राकेश कुमार को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी। प्रो. राकेश कुमार ने कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सौंपी गई इस जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। इस अवसर पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर चौधरी, प्रो. भगवान सिंह चौधरी, प्रो. जीपी दुबे, प्रो. ओमवीर सिंह, प्रो. राजेश्वरी, प्रो. अवनीश वर्मा, प्रो. राजेश खरब, डॉ. सुरेश कुमार और कुटा प्रधान डॉ. जितेंद्र खटकड़ सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed