फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Procurement and lifting started in grain markets for three days, providing relief to farmers

Kurukshetra News: तीन दिन अनाज मंडियों में शुरू हुई खरीद व उठान, किसानों को राहत

Sat, 18 Oct 2025 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 18 Oct 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Procurement and lifting started in grain markets for three days, providing relief to farmers
कुरुक्षेत्र। हड़ताल खत्म हुई तो शनिवार को धान का उठान हुआ शुरू। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। थप्पड़ कांड के बाद तीन दिन चली हड़ताल शुक्रवार देर शाम खत्म हो गई। इसके बाद शनिवार को दिन भर अनाज मंडियों में धान की खरीद, उठान हुआ और किसानों को भुगतान भी किया गया। इससे किसानों को बड़ी राहत मिली। इस दौरान मंडियों में पुलिस का पहरा रहा। इसके अलावा एसडीएम स्तर के अधिकारी हालात पर निगरानी रखने के लिए मंडियों का दौरा करते रहे।
डीएफएससी राजेश आर्य ने बताया कि मंडियों में हड़ताल के बाद शनिवार को पहले दिन 113349 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई जबकि 69249 मीट्रिक टन का उठान हुआ। अब तक जिले की मंडियों मेें 780978 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है जबकि 620101 मीट्रिक टन धान का उठान पूरा कर लिया गया है। वहीं किसानों को अब तक 1140 करोड़ 82 लाख 22,781 रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
विज्ञापन

पिछले करीब दस दिनों से मंडियों में धान की आवक तेज है और तीन दिन से हड़ताल होने के कारण हालात बिगड़ने लगे थे। शनिवार को कामकाज शुरू हुआ तो किसानों को बड़ी राहत मिली। उठान होने से मंडियों में धान डालने की जगह मिली तो सड़कों पर धान डाले जाने से छुटकारा मिला। वहीं तीन दिन से खरीद की इंतजार में बैठे किसान भी धान बिकने पर घर लौट सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। हड़ताल खत्म हुई तो शनिवार को धान का उठान हुआ शुरू। संवाद

कुरुक्षेत्र। हड़ताल खत्म हुई तो शनिवार को धान का उठान हुआ शुरू। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed