Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Procurement agencies have so far purchased 9,82,485 metric tonnes of paddy

Kurukshetra News: खरीद एजेंसियों ने अब तक खरीदा 9,82,485 मीट्रिक टन धान

Thu, 30 Oct 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 30 Oct 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Procurement agencies have so far purchased 9,82,485 metric tonnes of paddy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिलेभर के 22 खरीद केंद्रों व मंडियों मेंं धान खरीद का कार्य खाद्य आपूर्ति एवं हैफेड एजेंसी की ओर से किया जा रहा है। दोनों एजेंसियों ने 9,82,485 मीट्रिक टन धान की खरीद का कार्य पूरा कर लिया है। इस सीजन में धान का 2389 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जा रहा है।
मंडियों से खाद्य आपूर्ति, हैफेड, एफसीआई और हरियाणा वेयर हाउस काॅर्पोरेशन की तरफ से धान खरीद की जा रही है। इस सीजन में खाद्य आपूर्ति एजेंसी की ओर से अजराना कला मंडी से 4679 एमटी, अमीन मंडी से 2904 एमटी, बाबैन मंडी से 38972 एमटी, बोर सैयदा से 4505 एमटी, चढुनी जाटान मंडी से 4572 एमटी, गुमथला गढू से 27584 एमटी, इस्माईलाबाद मंडी से 56266 एमटी, झांसा मंडी से 20279 एमटी, थानेसर मंडी से 156625 एमटी, लाडवा मंडी से 110338 एमटी, गांव नलवी से 2830 एमटी, पिहोवा मंडी से 148576 एमटी, पिपली मंडी से 51257 एमटी, शाहाबाद मंडी से 121562 एमटी, थाना से 4653 एमटी, ठोल मंडी से 28667 एमटी धान खरीदा गया है।
विज्ञापन

हैफेड की ओर से गांव बाबैन मंडी से 16196 एमटी, बारना मंडी से 1532 एमटी, बोधनी से 2300 एमटी, इस्माईलाबाद मंडी से 46023 एमटी, कराह साहब से 4135 एमटी, कुरुक्षेत्र मंडी से 26065 एमटी, लाडवा मंडी से 34326 एमटी, लुखी से 1330 एमटी, मलिकपुर से 4112 एमटी, नीमवाला से 1055 एमटी, पिहोवा मंडी से 46600 एमटी, पिपली मंडी से 722 एमटी, शाहाबाद मंडी से 9907 एमटी व ठोल मंडी से 3913 एमटी धान की खरीद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक राजेश कुमार आर्य का कहना है कि इस सीजन में एजेंसियों की ओर से तेजी के साथ खरीद का कार्य किया जा रहा है। इस सीजन में अधिकारियों को विशेष हिदायत दी गई है कि उठान कार्य पर विशेष फोकस रखा जाए ताकि व्यापारियों और किसानों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed