{"_id":"6515ef4c0bffa774d902fbdf","slug":"pro-somnath-sachdeva-will-remain-the-vice-chancellor-of-kurukshetra-university-for-three-more-years-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-5890-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: प्रो. सोमनाथ सचदेवा तीन साल और बने रहेंगे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: प्रो. सोमनाथ सचदेवा तीन साल और बने रहेंगे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के कार्यकाल को आगामी तीन वर्षो के लिए बढ़ाया गया है। यह उनका दूसरा कार्यकाल होगा। एनआईटी कुरुक्षेत्र के सिविल इंजीनियरिंग में कार्यरत रहे प्रो सचदेवा ने 10 नवंबर 2020 को कुवि कुलपति के तौर पर कार्यभार संभाला था। उनका कार्यकाल बढ़ाए जाने की खबर फैलते ही खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
कुवि ने कुलपति प्रो. सोमनाथ के कार्यकाल के दौरान खेलों, सांस्कृतिक और शोध के क्षेत्र में अनेकों उपलब्धियां हासिल की हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को जारी करने वाला पहला विश्वविद्यालय बना। वहीं 19 ऑनलाइन कोर्स शुरू कर देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी विद्यार्थियों तक शिक्षा पहुंचाने का काम किया। विश्वविद्यालय में केजी-टू-पीजी स्कीम, जापानी भाषा के सर्टिफिकेट कोर्स, बीबीए आनर्स और एमटेक डिफेंस टेक्नोलॉजी कोर्स शुरू किए गए।
विश्वविद्यालय ने शोध के क्षेत्र में 63 फाइल्ड, 43 पब्लिश और 11 पेटेंट एप्लीकेशंस दर्ज किए जा चुके हैं, जबकि विश्वविद्यालय में शोध एवं अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए सात बेस्ट रिसर्च अवार्ड शुरू किए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय की वित्तीय स्थिति में सुधार कर आईयूएमएस पोर्टल द्वारा विद्यार्थियों के प्रवेश से लेकर परीक्षा संबंधी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को डिजीटल मोड में किया जा चुका है। माना जा रहा है कि ये उपलब्धियां ही प्रो सोमनाथ सचदेवा को आगे मौका देने के लिए आधार बनी।
विज्ञापन
बॉक्स
राष्ट्रीय शिक्षा नीति को किया सबसे पहले लागू : प्रो. सोमनाथ सचदेवा
कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कार्यकाल को बढ़ाए जाने पर राज्यपाल एवं कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को सबसे पहले लागू किया गया, इसके पश्चात संबंधित कॉलेजों में भी लागू किया गया। इंडोनेशिया के बाटम शहर में ब्लैंडिड मोड में आयोजित 29वीं आईएमटी-जीटी बैठक में सात प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के साथ एमओयू किया गया, जिससे भविष्य में अब विश्वविद्यालय के छात्र और शिक्षक आपसी आदान प्रदान कर सकेंगे।
बॉक्स
नैक की टीम ने भी की थी सराहना
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पिछले दिनों नैक की टीम के निरीक्षण के दौरान टीम के सदस्यों ने कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के कार्यों की सराहना की, जिसे सुनकर कुलपति भी गदगद हो गए। नैक की टीम के बाद से ही उम्मीद लगाई जा रही थी कि प्रो. सोमनाथ सचदेवा का कार्यकाल और बढ़ने की संभावना है। यह भी उम्मीद है कि विश्वविद्यालय को ए प्लस प्लस का ग्रेड अवश्य मिलेगा। यह भी प्रो सचदेवा के कार्यकाल की बड़ी उपलब्धि होगी।