फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Prisoners with signs of corona should be kept in separate barracks: Sessions Judge

कोरोना के लक्षण वाले कैदियों को रखा जाए अलग बैरकों में

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
Prisoners with signs of corona should be kept in separate barracks: Sessions Judge
कुरुक्षेत्र। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शारदा ने कहा कि जिला कारागार में कैदियों को नियमानुसार तमाम सुविधाएं मुहैया करवाई जानी चाहिए। इसके अलावा जिन कैदियों में कोरोना वायरस जैसे लक्षण दिखते है उन्हें दूसरे कैदियों से अलग बैरकों में रखना चाहिए।
विज्ञापन
वे वीडिया कान्फे्रंसिंग के जरिए अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने जेल अधीक्षक को निर्देश देते हुए कहा कि जिला कारागार में जिन कैदियों में कोरोना वायरस जैसे लक्षण नजर आते है, उन कैदियों को अन्य कैदियों से अलग करके अलग बैरकों में रखा जाए और तुरंत उनके स्वास्थ्य की जांच करवाई जाए ताकि इस वायरस को फैलने से रोका जा सके। इस बैठक में कमेटी द्वारा अग्रिम जमानत के लिए 8 केसों की सिफारिश विभिन्न कोर्ट के पास भेजी है, अब सम्बन्धित कोर्ट इन केसों पर विचार करके अपना निर्णय लेगी।
विज्ञापन
उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी से कहा कि तुरंत स्वास्थ्य विभाग से सम्पर्क करके कैदियों के स्वास्थ्य की जांच करवाई जाए ताकि कोरोना महामारी की चैन को तोड़ा जा सके और कैदियों को भी इस वायरस के सक्रमण से बचाया जा सके। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम डा. कविता काम्बोज, जेल अधीक्षक डा. संजय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed