फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Prisoners were admitted to the ward for four and a half thousand rupees per day.

Kurukshetra News: प्रतिदिन के साढ़े चार हजार रुपये लेकर वार्ड में भर्ती किए जाते थे कैदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 07:00 AM IST
विज्ञापन
Prisoners were admitted to the ward for four and a half thousand rupees per day.
कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी नागरिक अस्पताल के वार्ड से कैदी के फरार होने को लेकर पुलिस ने आरोपी कैदी हैप्पी, वार्ड में तैनात कर्मी, पुराने प्रभारी समेत कई अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है, जिसकी जांच शुरू हुई तो नया राज भी खुला है, जिसे देख पुलिस भी चौंक गई। पुलिस ने एक आरोपी प्रवीन कुमार को गिरफ्तार भी किया है। हालांकि प्रवीन का स्वास्थ्य व पुलिस विभाग से सीधे तौर पर इस समय कोई संबंध नहीं है, लेकिन वह अपने संपर्क बनाए हुए था।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती हुए कैदी व बंदियों के वहां रखने की एवज में उनसे प्रतिदिन के साढ़े चार हजार रुपये वसूल किए जाते थे। बताया जा रहा है कि यह खेल आरोपी प्रवीण कुमार चला रहा था। आरोपी दो हजार रुपये वार्ड में दाखिल करने वाले चिकित्सक, एक हजार रुपये वार्ड प्रभारी व गार्द को देता था, जबकि डेढ़ हजार रुपये आरोपी खुद रखता था। इस एवज में आरोपी वार्ड में उनको खाना, मोबाइल और अन्य कई तरह की सुविधाएं देता था।
विज्ञापन

गौर हो रविवार-सोमवार रात करीब एक बजे अस्पताल के कैदी वार्ड से पॉक्सो एक्ट के मामले में 20 साल की सजा काट रहा हैप्पी निवासी गीता कॉलोनी फरार हो गया था। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक ने वार्ड प्रभारी समेत तैनात पूरी गार्द को निलंबित कर दिया था, मगर पुलिस जांच के दौरान मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ। इसमें पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है। साथ ही मामले की जांच डीएसपी मुख्यालय को सौंपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब पुलिस ने मामले में छानबीन आगे बढ़ाई तो मिलीभगत में चल रहे खेल का खुलासा हो गया। इस मामले में पुलिस आरोपी प्रवीन को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि वार्ड के पुराने प्रभारी से पूछताछ चल रही है। पुलिस जांच अस्पताल के एक चिकित्सक की संलिप्तता की ओर भी इशारा कर रही है। साथ ही यह भी सवाल उठ रहा है कि हैप्पी किस आधार पर करीब एक महीने से वार्ड में दाखिल था। इस खेल में कैदी को इलाज के लिए भेजने वाले जिला जेल के कर्मियों की भूमिका भी संदिग्ध है।


एक आरोपी को किया गिरफ्तार
थाना केयूके प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी प्रवीण कुमार को अदालत के आदेश से एक दिन के रिमांड पर लिया गया था, मगर उसकी अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। इसलिए उसे एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed