फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Prime Minister Modi's journey of 25 years of public service is a source of inspiration for the country: Panwar

25 वर्षों की जनसेवा का प्रधानमंत्री मोदी का सफर देश के लिए प्रेरणास्रोत : पंवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister Modi's journey of 25 years of public service is a source of inspiration for the country: Panwar
कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा का सफर देश के लिए प्रेरणास्रोत है। सात अक्तूबर के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूरे हुए हैं। उन्होंने अपना लंबा जीवन देश और समाज की सेवा के लिए समर्पित किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का संकल्प वर्ष 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाना है और इसी संकल्प को मजबूती देने के लिए सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया है। हम सब को मिलकर इस सपने को साकार करना है। सेवा, संकल्प और जनभागीदारी से ही विकसित भारत बनेगा।
विज्ञापन

यह विचार विकास एवं पंचायत विभाग मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने व्यक्त किए। वे बुधवार को केशव पार्क (थीम पार्क) में सेवा संकल्प अभियान के तहत विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम के बाद विकसित भारत सेवा संकल्प चौक का अनावरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया, इसके बाद उपस्थित लोगों को विकसित भारत 2047 के निर्माण का सामूहिक संकल्प दिलाया। कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा सहित अन्य अतिथियों ने मशाल प्रज्ज्वलित कर सेवा ज्योति यात्रा में भाग लिया। यात्रा के दौरान वंदे मातरम के उद्घोष और भारतीय संस्कृति से जुड़ी नगाड़ा व बीन पार्टियों ने सभी के अंदर उत्साह भर दिया।
कैबिनेट मंत्री ने सेवा ज्योति यात्रा की मशाल को हाथ में लेकर थीम पार्क से यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा थीम पार्क से चलकर छठी पातशाही गुरुद्वारा साहिब, रेलवे रोड से होते हुए विकसित भारत सेवा संकल्प चौक तक पहुंची।

इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी, चेयरमैन सुभाष कलसाना, वरिष्ठ नेता जयभगवान शर्मा, चेयरमैन गुरनाम सैनी, उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच, चेयरमैन रविंद्र सांगवान, चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, जिला अध्यक्ष रमेश सैनी, चेयरपर्सन माफी ढांडा अपने हाथों में मशाल को लेकर आगे बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed