फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Preparations underway to make booth 145 ideal, working committee learnt tricks in workshop

Kurukshetra News: बूथ 145 का आर्दश बनाए जाने की तैयारी, कार्यसमिति ने कार्यशाला में सीखे गुर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway to make booth 145 ideal, working committee learnt tricks in workshop
कुरुक्षेत्र। थानेसर विधानसभा क्षेत्र के कुरुक्षेत्र मंडल के बूथ नंबर 145 को आर्दश बनाए जाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने इस बूथ के लिए गत तीन अगस्त को कार्य समिति घोषित की थी तो वहीं अब समिति ने इसे आर्दश बनाए जाने के लिए जिला कार्यालय गीता कमल में कार्य समिति की कार्यशाला लगाई गई।
विज्ञापन

तीन सत्रों में संपन्न हुई कार्यशाला के पहले सत्र के अध्यक्ष सरदार तेजिंदर सिंह गोल्डी ने दायित्व बौद्ध कराया और कहा कि हमारा बूथ 145 जिले का सबसे अग्रणी बूथ है। इसी बूथ में जिला कार्यालय आता है और यह बूथ हरियाणा का नंबर एक बूथ बनेगा और हरियाणा में जिला कुरुक्षेत्र का नाम रोशन करेगा।
विज्ञापन

दूसरे सत्र में पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार सैनी ने अपना बूथ आदर्श बूथ कैसे बने, इसके टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि नियमित मासिक बैठक की जाए, पन्ना प्रमुख से बढ़कर पृष्ठ प्रमुख बनाएं और बूथ पर होने वाले सभी कार्यक्रमों को बेहतर ढंग से किया जाए। तीसरा सत्र डॉक्टर ऋषिपाल मथाना ने लिया।उन्होंने कार्यकर्ताओं को भाजपा का संविधान, भाजपा के उद्देश्य, संगठन मंत्र, पंच निष्ठाएं और भाजपा के कार्यकर्ताओं की प्रतिज्ञा के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed