{"_id":"6876b372120c1609da05d10a","slug":"preparations-for-interstate-youth-exchange-program-started-committees-formed-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-138869-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अंतरराज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम की तैयारी शुरू, गठित की कमेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अंतरराज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम की तैयारी शुरू, गठित की कमेटियां
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में 23 से 27 जुलाई तक अंतरराज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में होगा, जिसमें 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों के 900 युवाओं को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के लिए प्रशासन की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है।
सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधों के लिए अलग-अलग कमेटियों का गठन किया गया है। इन कमेटियों में नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए है और सभी अधिकारियों को अपनी-अपनी कमेटियों के स्तर पर कार्य पूरे करने के सख्त आदेश भी दिए गए हैं। ट्रैफिक पार्किंग सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक व डीएसपी ट्रैफिक, वीवीआईपी लोगों की व्यवस्था के लिए एसडीएम थानेसर को ओवर ऑल इन्चार्ज, धर्मशाला होटल की व्यवस्था के लिए सीईओ जिला परिषद व एक्सईएन पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में सभी प्रबंधों की जिम्मेवारी डीटीपी को सौंपी गई है।
नगर परिषद थानेसर के सचिव अशोक कुमार को बनाया नोडल अधिकारी
उपायुक्त ने कहा कि कार्यक्रम के लिए शहर की स्वच्छता पर विशेष फोकस रखा जाएगा। इस शहर की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त बनाएं रखने के लिए नप थानेसर के सचिव अशोक कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा नगर परिषद के एमई जयपाल शर्मा को आदेश दिए गए हैं कि शहर की सड़कों की मरम्मत व नालों, नालियों की सफाई करवाना सुनिश्चित करें ताकि बारिश के दौरान पानी सड़कों पर न भरे।