{"_id":"6771af0309b69d1619056126","slug":"postmaster-accused-of-cheating-account-holders-jailed-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-129153-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: खाताधारकों से धोखाधड़ी करने के आरोपी डाकपाल को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: खाताधारकों से धोखाधड़ी करने के आरोपी डाकपाल को जेल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र/लाडवा। पुलिस ने डाकघर खाता धारकों के साथ धोखाधड़ी करने के आरोपी डाकपाल को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी डाकपाल संजय कुमार निवासी एकता नगर टोहाना जिला फतेहाबाद को कारागार भेज दिया।
आरोपी ने खाता धारकों का रुपया खाते में जमा करने की बजाय शेयर मार्केट में लगा दिया था।
थाना लाडवा में भारतीय डाक विभाग कार्यालय के सहायक अधीक्षक उत्तरी उपमंडल कुरुक्षेत्र से मिली शिकायत में बताया था कि संजय कुमार ब्राहण गांव के डाकघर में बतौर डाकपाल कार्यरत है। उनको 27 जून को उप डाकपाल ने सूचना दी थी कि डाकघर में काफी ज्यादा नकदी रखी हुई है। उनकी टीम की जांच में सामने आया कि डाकपाल संजय कुमार ने छह दिसंबर 2022 से 28 जून 2023 तक गांव के खाताधारकों के खाते से धोखे से अपने हस्ताक्षर व अंगूठा लगाकर निकासी कर ली, साथ ही अपने खाते में रुपये जमा कराने वाले लोगों के रुपये भी जमा नहीं किए थे।
आरोपी उनके रुपये लेकर अपने पास रख लेता था। उस दौरान उनके डाक विभाग की मशीन खराब चल रही थी। इसलिए वह उनको एक रफ कागज पर रुपये लेकर लिखकर लेता था। आरोपी ने उन रुपयों को शेयर मार्केट में लगा दिया, मगर उसके सारे रुपये मार्केट में डूब गए थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी डाकपाल को गिरफ्तार किया था।