{"_id":"674cc2376160380cb502cd87","slug":"posters-of-leaders-put-up-at-main-places-during-gita-mahotsav-were-torn-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-127738-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: गीता महोत्सव में मुख्य स्थानों पर लगे नेताओं के फाड़े पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: गीता महोत्सव में मुख्य स्थानों पर लगे नेताओं के फाड़े पोस्टर
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर पर लगे मुख्यमंत्री के फटे पोस्टर। संवाद
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में मुख्य स्थानों पर सरकारी तौर पर लगाए गए पोस्टर चौथे दिन ही फटे नजर आए। इसकी ओर प्रशासन का भी कोई ध्यान नहीं गया। ये पोस्टर शरारतकर फाड़े गए हैं या हवा आदि के चलते फटे हैं, यह अभी जांच का विषय है लेकिन इन फटे पोस्टरों को देख हर कोई हैरान है।
गीता महोत्सव में पर्यटकों के स्वागत के लिए ही ब्रह्मसरोवर तटों पर पुरुषोत्तमपुरा बाग व आसपास भी प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के पोस्टर पहले दिन से ही लगाए गए थे लेकिन इनमें से रविवार को कई पोस्टर फटे दिखाई दिए। माना जा रहा है कि यह किसी के द्वारा की गई शरारत है। वहीं, केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल का कहना है कि पोस्टर फटे होने के संबंध में उनके पास कोई सूचना नहीं है। वे इसकी जांच करवाएंगे। अब जगह-जगह पुलिस का पहरा लग चुका है और किसी ने ऐसी शरारत करने का प्रयास किया तो उसी समय धरा जाएगा।