{"_id":"75495f38f1fa2f3805fb9b531b3cddbd","slug":"post-mortem-evolution-in-rohtak-pgi","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक पीजीआई में हुआ विकास का पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक पीजीआई में हुआ विकास का पोस्टमार्टम
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 20 Jul 2014 12:11 AM IST
विज्ञापन
होटल में प्रेमिका के संग आए आईटीआई के छात्र विकास की हत्या के बाद शनिवार को उसका पोस्टमार्टम कुरुक्षेत्र में की बजाय रोहतक पीजीआई में हुआ।
पीजीआई में देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। उसका संस्कार रविवार को कैथल के गांव माल खेड़ी में होगा। पुलिस ने विकास की लाश को पोस्टमार्टम के लिए कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल भेजा था।
पांच डाक्टरों के पैनल में डॉ. सुरेंद्र राणा, डॉ. बिमला गौरी, डॉ. एसएस अरोड़ा, डॉ. नरेश परुथी तथा डॉ. बलराज को शामिल किया था। बहरहाल पुलिस ने करनाल आईटीआई के छात्र विकास की हत्या के मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
थाना केयू के प्रभारी योगेश कुमार के मुताबिक पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि करनाल स्थित आईटीआई के एक छात्र जिला कैथल के गांव माल खेड़ी वासी विकास पुत्र नफे सिंह की कुरुक्षेत्र में हत्या का मामला केयू थाना पुलिस ने दर्ज किया था।
विज्ञापन
विकास के परिजनों के मुताबिक शुक्रवार को वह कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में फॉर्म भरने की बात कह कर निकला था, लेकिन शाम को उन्हें सूचना मिली की थी कि कुरुक्षेत्र में उसकी मौत हो गई है। कुरुक्षेत्र आकर जानकारी जुटाने पर मृतक के परिजनों को ज्ञात हुआ था कि शुक्रवार को ब्रह्मसरोवर के निकट स्थित प्राचीन वर्धराज मंदिर से सटे होटल वेलकम में विकास अपनी प्रेमिका के साथ कमरा नंबर-3 में ठहरा था।